27.8 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 645

सारठ की जनसभा में बाबूलाल ने कहा-हेमंत सरकार ने पिछड़ों को दिया धोखा, निकाय चुनाव नहीं करवाकर राज्य को बनाया लूट का अड्डा…पसमांदा समाज से भाजपा बिना कोई भेदभाव के करती है कार्य

0

राज्य में हेमंत की सरकार ने बिहार-बंगाल और यूपी के बिचौलियों व दलालों को अवैध तरीक़े से खनिज संपदा की लूट की खुली छूट दी…पसमांदा समाज से कांग्रेस-जेएमएम को छोड़ भाजपा का साथ देने की अपील.

देवघर (सारठ) : झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के दौरान सारठ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है. ट्रिपल टेस्ट करवाकर पिछड़ों को उनका हक़ दिया जा सकता था किंतु हेमंत सरकार ने पिछड़ों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं करवाकर झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। सभा में भारी संख्या में उपस्थित पसमांदा समाज के लोगों से श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर भरोसा कर बिना भेदभाव के कार्य करती है। उन्होंने आह्वान किया कि पसमांदा समाज कांग्रेस-जेएमएम को छोड़ भाजपा का साथ दे और 2024 में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनायें।

‘अपराधियों को हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है’

उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत की सरकार ने बिहार-बंगाल और उत्तर प्रदेश के बिचौलियों व दलालों को अवैध तरीक़े से खनिज संपदा की लूट की खुली छूट दे दी है। हेमंत सरकार के संरक्षण में बालू, कोयला, पत्थर व अन्य खनिज संपदा अवैध तरीक़े से लूटा जा रहा है। अपराधियों को हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है। अपराध का ग्राफ़ पूरे देश में सर्वाधिक है। थाना, ब्लॉक व ज़िला कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार समाप्त करने का आह्वान किया है किंतु इस प्रदेश में हेमंत सरकार ही भ्रष्टाचार फैला रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार काम के लिए नहीं, कमाने में व्यस्त है। इस राज्य के सिंहासन से हेमंत सरकार की विदाई के बाद ही यहां विकास संभव है.

‘नल से जल योजना का कार्य दिल्ली-मुंबई वालों को सौंप दिया’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री हुए किंतु अलग राज्य के सपने को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने ही पूरा किया। अटल जी के कार्यकाल में ही गाँव-गाँव तक सड़क, बिजली नदी-नालियों पर पूल बने। इस सरकार में बिजली आने से ज़्यादा जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड लिए दौरान 80 करोड़ ग़रीबों के लिए अनाज भेजने का कार्य किया किंतु इस सरकार ने उस अनाज की भी बंदरबाँट में संलिप्त हो गयी। नल से जल योजना का कार्य भी दिल्ली-मुंबई वालों को सौंप दिया और पैसों की बंदरबाँट किया गया है। पाँच लाख रोज़गार नहीं तो भत्ता देने के नाम पर युवाओं को हेमंत सरकार ने गुमराह किया।

राम भक्तों के लिए

धनबाद के डीसी ने भू-धंसान क्षेत्रों में गोफ की घटनाओं पर बीसीसीएल से रेस्क्यू टीम को अपग्रेड करने का किया आग्रह

0

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने बुधवार को देर शाम भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार तथा अंचल अधिकारियों के साथ भूमि हस्तांतरण तथा अग्नि प्रभावित एवं भू-धंसान क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान गोफ की घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए उपायुक्त ने बीसीसीएल प्रबंधन से इसकी रोकथाम एवं पीड़ित को कैसे राहत प्रदान की जाती है, के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही बीसीसीएल से रेस्क्यू टीम को अपग्रेड करने का अनुरोध किया।

‘सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार करने की जरूरत’

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अग्नि प्रभावित एवं भू-धंसान क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करनी होगी। जिस प्रभावित का आवास अलॉट हो गया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि भूमि हस्तांतरण तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए प्रति बुधवार को बीसीसीएल, जेआरडीए तथा संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी के साथ प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की जाएगी। बैठक में डीसी के अलावा उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह,  डीसीएलआर सतीश चंद्रा, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक डी मित्तल, जेआरडीए के महाप्रबंधक सिविल देवेंद्र महापात्रा, विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड बचाओ मोर्चा का राजभवन के समक्ष महाधरना, लोबिन हेम्ब्रम ने सीएम पर किया कटाक्ष, कहा-झारखंड जल रहा है और हेमंत सोरेन बांसुरी बजा रहे हैं…!

0

लोबिन ने सरकार को घेरा…CNT व SPT Act में संशोधन कर कानूनों को कमजोर करने में खुद सरकार ही लगी हुई है…थाने की बाध्यता को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है…!

रांची : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को राज्यपाल भवन के निकट विशाल महाधरना विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेम्ब्रम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोबिन हेम्ब्रम ने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज झारखंड जल रहा है और मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन बांसुरी बजा रहे हैं. आज आदिवासी-मूलवासी समाज अपने ही राज्य में उपेक्षित होते जा रहे हैं। आज झारखंडी समाज राज्य की बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं. जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है। cnt एवं spt act में संशोधन कर इन कानूनों को कमजोर करने में खुद सरकार ही लगी हुई है.

‘हम जल्द राज्यपाल और राष्ट्रपति से भी मिलेंगे’

श्री हेम्ब्रम ने कहा कि थाने की बाध्यता को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है,  जिसे झारखंड बचाओ मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि राज्यपाल से समय मांगा गया है, जल्द ही मोर्चा के नेतागण उनसे भेंट कर एक  ज्ञापन सौंपा जाएगा. अगर उसके बाद भी हमारी आठ सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तो, हम राष्ट्रपति का भी दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में झारखंड बचाओ मोर्चा के बैनर तले झारखंडी समाज के बीच जाकर उन सबों के बीच जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंड को बचाना अब अति अवश्यक हो गया है. य़ह काम झारखंड बचाओ मोर्चा ही कर सकता है. आदिवासी-मूलवासी के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि समय की मांग है कि अब इस बेईमान हेमन्त सरकार को उखाड फेंक कर माटी की सरकार बनानी होगी.

हेमंत सरकार ने आदिवासी-मूलवासी समाज का सपना तोड़ा : वीएस नायक

झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा कि जिन सपनों को पूरा करने के लिए हेमन्त सरकार को सत्ता सौंपी गई थी, अब वह सपना टूट चुका है और सरकार झारखंडी समाज के साथ धोखा करने का कार्य कर रही है. इसलिए इस बार कोई पार्टी नहीं, झारखंडी जनता माटी की सरकार बनाए जो, उनके देखे गये सपनों को पूरा कर सके. पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि आइये हम सब मिलकर लोबिन दा के हाथों को मजबूत करें और झारखंड को बचाएं.   एल.एम,उरांव ने कहा कि यह सरकार झारखंडी समाज के हक और अधिकारों पर डाका डाल रही है. सुशांतो मुखर्जी, नरेश मुर्मू, अजीत उरांव, विश्वजीत शाहदेव, सोमेश्वर उरांव, इकबाल  हुसैन, राजेश महतो, प्रफुल किडो, मथियस कुल्लू, शिबू होरो, इसीदोर केरकेट्टा, कुलवंत, पी केरकेट्टा, इगनियुश मिंज, सुरेश भगत, सुनीत भगत, सुरेश सोय, बिरंगी तिग्गा, एल.के सोनी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। महाधरना में सुशील बारला, गणेश दास, सर्जन हांसदा, मुकुल नायक, बाबू लाल महतो, करमु मुण्डा, कुशल मुण्डा,  कितु हेम्ब्रम, विक्टर कुमार मलतो एवं राज्य कई जिलों से हजारो की संख्या में झारखंड बचाओ मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्त्ता तथा विभिन्न संघठन के नेता लोग उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

Delhi’s schools, colleges, and companies may be closed during these dates due to the G20 summit

0

Some schools and institutions may be ordered to close or go online for a few days as Delhi gets ready to host the G20 summit on September 9 and 10. According to The New Indian Express, the Delhi administration may proclaim September 8, a Friday, a holiday in order to regulate traffic and make use of public facilities.

The Delhi government may also request that some offices follow work-from-home policies between September 8 and September 11.

On September 9 and 10, the G20 Summit will last for two days. However, related activities such sherpa meetings and gatherings of central bank, finance, and energy deputy directors will start on September 23.

The summit will be held at the recently built convention center at Pragati Maidan, and delegates will be housed in 23 hotels throughout the city.

Participants in the G-20 may arrive earlier for a session at Pragati Maidan that will be followed by a cultural event before the main event. The National Gallery for Modern Art and Pusa Road will be visited by the spouses of the leaders. For them to visit other local attractions, officials are also thinking about offering guided excursions.

29 heads of state from the European Union, invited guest nations, and 14 head of international organizations are anticipated to attend the main event, which is slated for September 9–10. Attendees will be able to stay at a variety of hotels in the Delhi-NCR area.

There will likely be increased security at a number of places, including Chandni Chowk, Khan Market, Dilli Haat, Connaught Place, and Malcha Marg Market. The official advisory, however, has not yet been made public. Starting on August 16, the Municipal Corporation of Delhi (MCD) has launched attempts to reclaim 26 important city streets.Soon, the G20 summit’s traffic warnings will be made available.

As part of the G-20 conference,

Heavy vehicles won’t be allowed to enter, except those carrying  transporting necessities.

The principal routes that the dignitaries would travel are from the airport to 18 hotels (16 in Delhi and 2 in Gurgaon), and from the hotels to the principal site (Pragati Maidan) and to Rajghat.

Traffic flow surrounding Delhi Airport will be of utmost importance, and in addition to restrictions, this area may occasionally see vehicle movement regulation.

Buses from DTC will also be detoured.

The closure of schools, colleges, and other institutions would not significantly disrupt the public, according to the Delhi Traffic Police, and it is unlikely that traffic in places outside of New Delhi will be much impacted, with the exception of detours for VIP movements.

On Monday, the traffic police practiced a carcade from a number of hotels to Pragati Maidan and other locations. Officials stated that the rehearsal on Monday morning was conducted from the airport to the hotels as well as from the hotels to the summit venue and other locations that the dignitaries would visit.

Each carcade during the summit will contain 10 to 15 vehicles, including heads of state and representatives of many international organizations. For this aim, the center has rented 28 left-hand-drive vehicles. The vehicles would be operated by paramilitary personnel, according to senior officials.

As they would be traveling in a carcade and will just follow the laws and the cars in front of them, left-hand-driven vehicles won’t cause any problems, according to Delhi Police.

Additionally, a multilingual virtual support desk for both the general public and visitors will be set up. The helpdesk will provide information about nearby hospitals, markets, tourist attractions, traffic police updates, and vehicle movement in various regions.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

Rajinikanth speaks out after receiving criticism for touching UP CM Yogi Adityanath’s feet.

0

Days after several users of social media platforms criticized actor Rajinikanth for touching Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath’s feet. Rajinikanth recently visited the CM of Uttar Pradesh at his home in Lucknow. Rajinikanth recently stated that he “habits to touch the feet of Yogis or Sanyasis,” according to news agency ANI.

Rajinikanth arrived in Chennai on Monday night following a series of journeys. He addressed the controversy surrounding his conduct of touching Yogi Adityanath’s feet during a brief press conference at the airport.

“Even if they are younger than me, I have a tendency of touching the feet of yogis or sanyasis and asking for their blessings. Only I accomplished that” he claimed.

The deputy chief minister of Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya, attended a special screening of the movie Jailer that was organized for Rajinikanth when he was in Lucknow.

After visiting the Himalayas, the Tamil actor traveled to other locations, including Ayodhya, where he met with political figures such as UP Governor Anandiben Patel, Samajwadi Party leader and former CM Akhilesh Yadav, and Governor C P Radhakrishnan, a senior member of the Bharatiya Janata Party in Tamil Nadu. “After four years I went to the Himalayas, the trip was very good. I wholeheartedly thank Tamil people and everyone around the world for making Jailer a massive hit. I thank Kalanidhi Maran (producer, Sun Pictures), for encouraging us to deliver a good film without worrying about the budget,” he said, also congratulating the film’s director Nelson Dhilipkumar, music composer Anirudh Ravichander and other crew members.

On his meeting with various political leaders, Rajnikanth said he met them out of courtesy and there was no other reason.

Tamil Nadu BJP chief on Rajinikanth touching Yogi Adityanath’s feet

On Tuesday, K Annamalai, the leader of the Tamil Nadu BJP, spoke out in favor of actor Rajinikanth, who is at the center of a scandal after touching Yogi Adityanath’s feet during a trip to Lucknow. Rajinikanth was “showing respect,” according to the BJP leader.

“Yogi ji is the head of the Gorakhpur mutt. People in Uttar Pradesh call him ‘Maharaj’. So, if Rajinikanth falls on his feet, what’s wrong with it? This doesn’t mean one person is lesser than the other. It only shows that Rajinikanth respects Yogi ji and his spirituality. He has only shown his love and affection to Yogi ji,” Annamalai said.

He also said, “There will be no end if some jobless political parties and their leaders start criticising eve.

Rajinikanth talks about Jailer

Rajinikanth also expressed his gratitude to the public for making his most recent film Jailer a “grand success,” according to news agency PTI. He declined to discuss politics when he was questioned about the Lok Sabha elections in 2024. Rajinikanth hosted a special showing of his movie Jailer while he was in Uttar Pradesh, and Keshav Prasad Maurya, the deputy chief minister of Uttar Pradesh, attended. Rajnikanth also met Akhilesh Yadav, the leader of the Samajwadi Party there.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

Jharkhand weekly…Breaking news…भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी, गिरिडीह के शराब कारोबारियों में खदबदाहट

0

गिरिडीह  : शराब घोटाला मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की बुधवार को धमक गिरिडीह में देखने को मिली। झारखंड में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तक दी है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के मकतपुर डॉक्टर लाइन स्थित आवास में ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार दो इनोवा में ईडी के अधिकारियों की टीम गिरिडीह पहुंची है। साथ में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है।

शराब घोटाले के किंग योगेंद्र तिवारी के साथ पूर्व विधायक के कुछ रिश्तेदारों के बीच सिंडिकेट की चर्चा

बुधवार की सुबह शुरू हुई ईडी की कार्रवाई के बाद गिरिडीह के शराब कारोबारियों में भी खदबदाहट है। कई शराब के कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठान बंद कर इधर-उधर गायब होने की सूचना भी मिल रही है. जानकारी के अनुसार शराब घोटाले के किंग योगेंद्र तिवारी के साथ पूर्व विधायक के कुछ रिश्तेदारों के बीच सिंडिकेट में शामिल होने की बात सामने आ रही है। छापामारी अभी जारी है. आज शाम तक कार्रवाई की अन्य जानकारी उपलब्ध हो सकती है.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/laptop3.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

डॉ. राहुल विश्वास के आने पर केंद्रीय अस्पताल पर लोगों का विश्वास बढ़ा

0

कोयलांचल वासियों के उम्मीद की किरण बने डॉ. विश्वास

खलारी। हमेशा समस्या और नाकारात्मक खबरों के लिए चर्चा में रहने वाला डकरा अस्पताल से इन दिनों एक साकारात्मक और उम्मीद भरी खबर क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचा रही है। पिछले महीने छह जून को अस्पताल में योगदान देने वाले युवा जेनरल फिजिशियन डॉ.राहुल विश्वास के कारण इस अस्पताल पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और हर आम-खास लोग उनसे इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने वाले डॉ.विश्वास अपने युनिवर्सिटी में टाॅपर रहे हैं और सबसे पहले एक साल एक महीने तक चितरंजन में रेलवे के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में सेवा दिए इसके बाद रेलवे के ही डिविजनल अस्पताल आद्रा में सात महीने तक काम करने के बाद इस वर्ष 29 मई को कोल इंडिया में चयन के बाद डकरा अस्पताल भेजे गए हैं। डॉ.विश्वास डकरा में ऐसे समय पर योगदान दिए हैं जब इस अस्पताल को लेकर क्षेत्र में सिर्फ नाकारात्मक बातें प्रचलित थी। जो भी मरीज या जानकार उनसे मिल रहे हैं उनके प्रतिभा और चिकित्सा सेवा को लेकर उनकी जानकारी का कायल हो जा रहे हैं। विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के कई संस्थानों के लोग उनसे मिलकर अस्पताल को और बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया है। डॉ.राहुल विश्वास ने कहा कि वे यहां की चिकित्सकीय जरुरतों को समझते हैं और जो कुछ अपने पढ़ाई और अनुभव से सीखा है उससे लोगों की सेवा करने का प्रयास में लगे हुए हैं। कहा कि अस्पताल में समय के साथ कुछ बदलाव की आवश्यकता है वह अपने सीनियर के साथ बातचीत कर उनके सहयोग से ठीक करने का प्रयास में भी लगे हुए हैं।

एक दर्जन चिकित्सक नौकरी छोड़ चले गए

डकरा अस्पताल में योगदान देने के बाद पिछले पांच साल में एक दर्जन से अधिक चिकित्सक नौकरी छोड़ कर चले गए हैं। जानकार लोग बताते हैं कि अस्पताल के भीतर एक लाॅबी सक्रिय है जो किसी भी नए चिकित्सक को टिकने नहीं देते हैं। इस लाॅबी के साजिश का शिकार कहीं डॉ.राहुल विश्वास भी न हो जाए इसको लेकर भी कई तरह की चर्चा है।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/redmi1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

JRDA की 34वीं प्रबंध पर्षद की बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

0

आयुक्त को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, बेलगड़िया में निर्मित चार शॉपिंग सेंटर की 60 दुकानों के एलॉटमेंट व एक कम्युनिटी सेंटर को समिति बनाकर हैंडओवर करने का निर्णय, बेलगड़िया में एक पुलिस आउटपोस्ट स्थापित करने व रेवेन्यू-कैपिटल बजट पर भी चर्चा की गई.

धनबाद : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त, सह अध्यक्ष, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के 34 वीं प्रबंध पर्षद की बैठक हुई। बैठक में जेआरडीए के तहत चल रहे सभी विकास कार्य एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व आयुक्त को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में बेलगड़िया में चल रहे कार्य का डिविएशन एस्टीमेट, रिवाइज एस्टीमेट, समय अवधि का विस्तार इत्यादि पर चर्चा की गई। वहीं बेलगड़िया में निर्मित चार शॉपिंग सेंटर की 60 दुकानें के एलोटमेंट एवं एक कम्युनिटी सेंटर को समिति बनाकर हैंडओवर करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के कार्यालय में लेखापाल, कनीय अभियंता, वरीय अभियंता व अन्य कर्मियों को पदस्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

फंड यूटिलाइजेशन को स्वीकृति दी गई

बैठक के दौरान प्रबंध पर्षद ने 31 जुलाई तक के फंड यूटिलाइजेशन को स्वीकृति तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 के ऑडिट रिपोर्ट को अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में बेलगड़िया के विद्युत विपत्र का भुगतान करने, स्कूल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आंगनबाड़ी सेंटर का निर्माण करने, राइट्स लिमिटेड की समय अवधि विस्तार करने तथा डीपीआर समर्पित करने पर उनके बिल का भुगतान करने, बेलगड़िया में एक पुलिस आउटपोस्ट स्थापित करने, रेवेन्यू बजट, कैपिटल बजट पर चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त के अलावा धनबाद के  उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, हजारीबाग के डीटीओ रवि राज शर्मा,  भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता, निदेशक तकनीकी (ऑपरेशन) उदय अनंत कांवले, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक डी मित्तल, जेआरडीए के प्रभारी कुमार बंधु कच्छप, जेआरडीए के महाप्रबंधक (सिविल) देवेंद्र महापात्रा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक पर्यावरण, सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

आजसू प्रत्याशी के समर्थन में डुमरी पहुंचे बाबूलाल ने सीएम को लपेटा, कहा- डुमरी उपचुनाव हेमंत सरकार के लिए अंतिम सांस के समान

0

गिरिडीह : उपचुनाव में डुमरी से एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार के क्रम में मंगलवार को गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित धावाटांड में हुई एक जनसभा को  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के प्रथम सीएम बाबूलाल मंराडी हेमंत सरकार पर जमकर बरसे, कहा कि डुमरी उपचुनाव हेमंत सरकार के लिए अंतिम सांस के समान है और जनता को एनडीए की यशोदा देवी को मतदान कर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरा ताकत लगाने की जरुरत है। कहा कि जब राज्य और जनता का भला कर नहीं सकते तो फिर ऐसे मुख्यमंत्री का क्या काम। इन्हें तो खुद ही हट जाना चाहिए। अब तो हेमंत सरकार का एक ही विजन है सिर्फ जमीन और खान-खनिज लूटने का। कहा कि पिछले 23 सालों में राज्य के हालात ऐसे कभी नहीं हुए थे। लूट-खसोट में लगी हेमंत सरकार का अब किसी जिले के एसपी पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। मूसलाधार बारिश के बाद भी धावाटांड में एनडीए की जनसभा में भारी भीड़ थी.   

सीएम ने सिर्फ अधिकारियों को लाइनअप करने में समय गंवाया : सीपी चौधरी

इधर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने भी हेमंत सरकार पर हमला बोला, कहा कि पिछले चार साल हेमंत सरकार ने लूट की कमाई अर्जित करने के लिए अधिकारियों को सिर्फ लाइनअप करने में गंवा दिए। और अब सरकार और सिस्टम को दुरुस्त करने का दावा करते फिर रहे हैं। सांसद चौधरी ने झारखंड को जंगल राज बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार में एक भी सही काम हुआ है, इसका दावा तो खुद सीएम नहीं कर सकते। जनसभा को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो समेत कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जनसभा में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ बाबूलाल मंराडी को देखने के लिए जुटी थी। जब मंराडी ने ग्रामीणों को संथाली में संबोधित करना शुरु किया तो,  उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। जनसभा में पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, भाजपा नेता सुरेश साहु, पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, प्रदीप साव, आजसू नेता देवशरण भगत, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी समेत कई भाजपा नेताओं का जनसभा में जुटान हुआ।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ मृत्युंजय महादेव मंदिर का जीर्णाेद्धार सह नव निर्माण कार्य,सदर विधायक, एसपी सहित कई लोग हुए शामिल

0

गिरिडीह : बरमसिया स्थित नवयुवक संघ के प्रांगण में मृत्युंजय महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सह नव निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। यह मंदिर 60 वर्ष पुराना है। हाल के दिनों में मंदिर पूरी तरह से जर्जर हो गया था। मुहल्लेवासियों ने मंदिर के पुनः निर्माण कराने का मन बनाया और भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि उक्त स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। जिसमें शिव पार्वती के अलावा बजरंगबली, गणेश भगवान, राधे-कृष्ण, श्रीराम जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

 

ये लोग थे शामिल

इस मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, एसपी दीपक कुमार शर्मा, पूर्व महापौर सुनील पासवान, पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ, नवयुवक संघ के अध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू, सचिव विक्रमजीत शर्मा, विकाश सिन्हा, मिथुन चन्द्रवंशी, राम जी यादव, महेश जैन, संजीव नाथ, पूनम प्रकाश, सुबोध प्रकाश, सुखमय रक्षित, प्रदीप अग्रवाल, दीपक मोदी, सिंकू सिन्हा नीलू सिन्हा बासु सिन्हा कृष्णा सिन्हा राजेश सिन्हा उमा शंकर प्रसाद, कुमुद सिन्हा, शंकर पंडित, भोकरा राम, मोनू, पंकज, अमित आर्य, महेन्द्र पंडित, पंचू पंडित सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium