26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 647

1.440 ग्राम प्रतिबंधित नशीले अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार , भेजे गयें गुमला जेल।

0

नशें के गिरफ्त में जिले के नाबालिग और नवयुवक।

गुमला जिला ब्राउन शुगर , हिरोइन , स्मैक , डेनेराइट , कोरेक्स कफ सिरप , नशीले , टैबलेट दवा , अफीम , गांजा , भांग , आदि विभिन्न आकार प्रकार के नशें के गिरफ्त में नाबालिक एवं नौजवान युवक गुमला पुलिस प्रशासन को मिली एक और बड़ी उपलब्धी ,1.440 ग्राम , अवैध प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ , तीन युवक गिरफतार, भेजें गये गुमला जेल ।

गुमला – गुमला जिला पुलिस प्रशासन को मिली एक और बड़ी उपलब्धि , 1. 440 ग्राम प्रतिबंधित अवैध ब्राउन शुगर सहित तीन के युवाकों एक बाइक , एक स्कूटी और तीन स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं, पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह, के दिशा निर्देश पर पूरे गुमला जिला क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में कामयाब हो रही हैं गुमला पुलिस प्रशासन, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव एवं एसडीपीओ नजीर अख्तर , एसडीपीओ अमिता लकड़ा को लगातार यह सूचनाएं प्राप्त हो रही थी , रायहीह थाना परिसर में एसडीपीओ नजीर अख्तर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया की गुमला जिला मुख्यालय सहित गुमला जिला में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर का अवैध धंधेबाजों द्वारा एक रैकेट चलाया जा रहा हैं , इसी क्रम में रायडीह थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की एक बाइक और एक स्कूटी में सवार होकर गुमला जिला मुख्यालय से दो युवक ब्राउन शुगर पुड़िया ( पैकेट ) लेकर रायडीह थाना क्षेत्र के तरफ आ रहे हैं, उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) के दिशा निर्देश पर एसडीपीओ नजीर अख्तर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया , जिसका नेतृत्व मैं (एसडीपीओ नजीर अख्तर), अंचल निरीक्षक, रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, एस.आई . दुधिष्ठिर कुमार , राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार टुडु और रायडीह थाना पुलिस के सशस्त्र बल के जवानों ने उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु रायडीह थाना में एक सन्हा दर्ज कर , उक्त छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , उक्त गुप्त सूचना के आधार पर पिछा करते हुए, बासुदेव कोना पहाड़ी रास्तों से रायडीह थाना स्थित शाही टोली निवासी 24 वर्षीय दीपक उरांव ( पिता – बुद्धेश्वर उरांव ) वर्तमान पता रायडीह पतराटोली और 29 वर्षीय साबिर शेख ( पिता – त्रिकूल इस्लाम ) वर्तमान पता रायडीह थाना स्थित वासुदेव कोना ग्राम निवासी, अस्थाई पता मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के निशान दही पर प्रतिबंध ब्राउन शुगर नशीलापन पदार्थ के अवैध व्यापारी गुमला निवासी लखन साहू ( पिता स्व० दिलीप साहू ) को समय पर दबोच लिया गया और उनके पास से 1.440 ग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ अवैध ब्राउन शुगर , एक बाइक, एक स्कूटी और तीन स्मार्टफोन बरामद किया गया और उक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफतार कर रायडीह थाना लाया गया जहां अवश्य पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं। गुमला जिला के माता-पिता परिवार , परिजन , शिक्षक , शिक्षिका, गुरुजनों एवं प्रत्येक नागरिकों की चिन्ता दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं क्योंकि जिले में शॉर्टकट से अधिक त्वरित पैसा कमाने के इस हवास ने कुछ लोगों को अंधा बना दिया है तभी तो जिले में एकाएक रहस्यमयी परिस्थितियां उत्पन्न करते हुयें नाबालिग एवं युवाओं,स्कुल कालेज के बच्चों के बीच तक पहुंचाने में जुटे हैं प्रतिबंधित अवैध नशीली पदार्थ स्मैक , ब्राउन शुगर , गांजा – भांग , ( पोस्ता दाना के पैधै से तैयार ) अफीम, हिरोइन, सहित कफ सिरप , नशीली टेबलेट आदि दवाओं का अवैध व्यापार का धंधा , जिले में एकाएक फलने फूलने लगा हैं , जिसे समय रहते नहीं रोका गया तो जिले की स्थिति और भी भयावह हो जायेगी, फिलहाल स्थिति काफी दयनीय हो चुकी हैं , और काफी संख्या में शिकार हो रहे हैं , नाबालिक , किशोर और नवजवान युवक ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Jai Ram Mahto: The Rising Youth Leader of Jharkhand’s JBKSS Party

0

Ranchi – In the realm of Indian politics, the emergence of young leaders often brings a breath of fresh air, injecting new perspectives and energy into the political landscape. One such rising star is Jai Ram Mahto, hailing from the state of Jharkhand, who is making waves as a prominent figure in the JBKSS Party ahead of the upcoming elections.

Born and raised in a humble household in rural Jharkhand, Mahto’s journey into politics is emblematic of resilience and determination. With a background rooted in grassroots activism and community organizing, he quickly garnered attention for his unwavering commitment to addressing the pressing issues facing his constituents. His advocacy for marginalized communities and his emphasis on inclusive development have struck a chord with many disillusioned by traditional politics.

Mahto’s entry into the political arena comes at a crucial juncture for Jharkhand, a state grappling with multifaceted challenges ranging from poverty and unemployment to environmental degradation and social inequality. As a vocal advocate for sustainable development and equitable growth, he aims to channel his passion and vision into tangible policy initiatives that uplift the lives of ordinary citizens.

One of Mahto’s distinguishing attributes is his ability to connect with the youth, who often feel disenfranchised and disconnected from mainstream politics. Through innovative outreach strategies and social media engagement, he has succeeded in mobilizing a new generation of politically conscious individuals, breathing life into the democratic process.

In the JBKSS Party, Mahto has found a platform that aligns with his values and aspirations. The party’s emphasis on social justice, environmental conservation, and grassroots democracy resonates deeply with his own convictions. As he gears up to contest in the upcoming elections, Mahto embodies the hopes and aspirations of a burgeoning movement for change in Jharkhand.

While Mahto’s meteoric rise may have caught many by surprise, it is a testament to the evolving dynamics of Indian politics, where merit and dedication increasingly trump age-old hierarchies. His inclusive leadership style, characterized by transparency and accessibility, stands in stark contrast to the entrenched practices of patronage and nepotism that have long plagued the political landscape.

As the countdown to the elections begins, all eyes are on Jai Ram Mahto and the JBKSS Party. With his unwavering resolve and grassroots support base, he has the potential to emerge as a formidable force, challenging the status quo and ushering in a new era of progressive governance in Jharkhand.

In the final analysis, Jai Ram Mahto’s journey epitomizes the power of ordinary individuals to effect extraordinary change. His story serves as an inspiration to countless others who dare to dream of a better tomorrow, where politics is not just the pursuit of power, but the noble endeavor of serving the people and realizing their aspirations for a brighter future.

राम भक्तों के लिए

होलिया में उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में

0

होली मिलन समारोह नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं

झुमरी तिलैया काली मंदिर रेलवे स्टेशन में काली मंदिर महिला मंडल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सुनीता मगधिया ने होलिया में उड़े रे गुलाल……. मंजू देवी गुप्ता ने देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…….. अनुपमा देवी ने श्याम रंग वाले को कर डाली लाल……. नीतू उपाध्याय ने होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गली में……. जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे भजन के दौरान एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और बड़ों से आशीर्वाद लिया कार्यक्रम के समापन के उपरांत पुआ, पकवान और अन्य व्यंजन खिलाया।

कार्यक्रम उपस्थित

सुनीता मगधिया,फूल कुमारी देवी, रजनी देवी ,सविता देवी, मंजू देवी गुप्ता ,सुधा देवी, तारा देवी, अनुपमा देवी , सुकन्या देवी,नीतु उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, चन्द्रशेखर जोशी,भैरौ प्रसाद, विजय उपाध्याय,अनिल देव सिंह, विश्वकर्मा जी, अजय उपाध्याय, सुभाष प्रसाद, आदि उपस्थित थे।

News – Praveen Kumar.

राम भक्तों के लिए

Bangalore Faces Corporate Exodus: Why Companies Are Moving Out

0

Bangalore, once hailed as the Silicon Valley of India, is witnessing a perplexing trend – the departure of several prominent companies from its tech-centric landscape. This exodus, while surprising to some, is underpinned by a confluence of factors reshaping the city’s business environment.

One primary reason for companies seeking greener pastures lies in Bangalore’s escalating real estate costs. With demand surpassing supply, rental rates have soared, rendering it economically unviable for many businesses, especially startups and mid-sized enterprises, to sustain operations in the city. The spiraling costs have prompted these entities to explore alternative locations where overheads are more manageable, thus fueling the outward migration.

Moreover, Bangalore’s notorious traffic congestion has become a notorious deterrent for both employees and employers. Commuting challenges not only erode productivity but also contribute to heightened stress levels among the workforce. As companies increasingly prioritize employee well-being and work-life balance, the city’s traffic woes become a decisive factor in their relocation decisions.

The burgeoning infrastructure woes further exacerbate the situation. Bangalore’s inadequate public transportation system and crumbling roads amplify operational inefficiencies, hindering businesses from functioning seamlessly. In contrast, emerging tech hubs like Hyderabad and Pune offer superior infrastructure, making them more attractive destinations for corporate relocation.

Additionally, the allure of government incentives and investor-friendly policies in other states is luring businesses away from Bangalore. States like Karnataka, once at the forefront of incentivizing startups, are now facing stiff competition from regions offering more lucrative incentives, tax breaks, and streamlined regulatory frameworks. This shifting landscape compels companies to seek environments that foster growth and innovation while minimizing bureaucratic hurdles.

Furthermore, the COVID-19 pandemic has accelerated the remote work culture, rendering physical proximity to traditional tech hubs less critical. As remote work becomes the norm, companies are reassessing the necessity of being headquartered in Bangalore, opening doors to explore alternative locations that offer comparable talent pools at lower costs.

However, despite the corporate exodus, Bangalore retains its intrinsic appeal as a technology and innovation hub. Its rich talent pool, comprising skilled engineers, IT professionals, and entrepreneurs, continues to draw businesses seeking expertise and innovation. Additionally, the city’s cosmopolitan culture, favorable climate, and vibrant ecosystem of startups and research institutions remain unparalleled, making it a perennial favorite among tech enthusiasts.

In conclusion, while Bangalore grapples with the departure of some of its corporate stalwarts, it remains resilient and adaptive, poised to reinvent itself amidst changing dynamics. The city’s evolution underscores the need for holistic urban planning, infrastructure development, and policy reforms to sustain its status as India’s premier technology hub in the years to come.

News Desk –

राम भक्तों के लिए

अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED की छापामारी से उनके करीबियों के बीच खलबली

0

रांचीः कथित अवैध बालू खनन, जबरन वसूली और अन्य अपराधों को लेकर दर्ज कई प्राथमिकियों के आधार पर बड़ाकागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के विभिन्न ठिकानों पर मंगलवार को ईडी ने छापा मारा। ईडी की दबिश के बीच अंबा प्रसाद अपने घर की खिड़की आकर ‘विक्ट्री’ साइन का इशारा और थंब दिखाते इसे अपनी जीत बताई। वहीं इस छापामारी के बाद अंबा प्रसाद के करीबियों के बीच खदबदाहट है. अंबा प्रसाद के नए आवास में भी ईडी ने छापा मारा. उनके आवास के ठीक पीछे रहनेवाले अंबा प्रसाद के कई करीबियों के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है.

राजनीति अब गंदी हो गई है : निर्मला देवी

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग स्थित अपने घर पहुंची अंबा प्रसाद की मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी रोने लगी। निर्मला देवी ने कहा कि राजनीति अब गंदी हो गई है। उन्होंने अपनी बेटी को राजनीति से दूर रहने और चुनाव नहीं लड़ने की भी नसीहत दी. इधर, अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्हें शुरू से ही राजनीति पसंद नहीं है। इस राजनीति ने पति को पत्नी से और मां को बेटी से दूर कर दिया है. इस राजनीति ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है. 10 साल तक कभी भोपाल तो कभी जेल की यात्रा करनी पड़ी है।

अंबा रांची में, उन्हें हजारीबाग जाने से रोका जा रहा है

दरअसल बड़कागांव से कांग्रेस अंबा प्रसाद के हजारीबाग हुडहुडू स्थित घर में ईडी की छापेमारी के दौरान निर्मला देवी भी पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके आवास में इस वक्त कोई नहीं है। पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिल्ली में हैं, जबकि बेटी अंबा प्रसाद रांची में है। उन्हें जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी का साफ मतलब है कि लोकसभा चुनाव के समय मनोबल तोड़ने के लिए ईडी ने कार्रवाई की है।

आईएएस की तैयारी करनेवाली अंबा कैसे पहुंची राजनीति में…?

बता दें कि अंबा प्रसाद 2019 में बड़कागांव विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर झारखंड विधानसभा पहुंची है. उन्होंने बड़कागांव विधानसभा सीट से 27 साल की उम्र में चुनाव जीतकर इतिहास बनाया था। उन्होंने आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को 30,140 वोटों से हराया था। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। लेकिन अचानक माता-पिता को जेल हो जाने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा और राजनीतिक विरासत को संभालने का काम किया। अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव साल 2009 में बड़कागांव सीट से विधायक बने। इसके बाद वे वर्ष 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बने, लेकिन नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। बाद में एनटीपीसी प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की वजह से उन्हें जेल में रहना पड़ा। योगेंद्र साव के जेल में जाने के बाद उसी विधानसभा सीट से उनकी पत्नी निर्मला देवी ने साल 2014 में चुनाव लड़ी, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। लेकिन 2016 में हुए गोलीकांड के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

राम भक्तों के लिए

दिनांक 11 मार्च 2024 को सिसई प्रखंड के पुराने परिसर में पलाश (JSLPS) गुमला के तत्वाधान में जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) गरिमा केंद्र का उद्घाटन

0
दिनांक 11 मार्च 2024 को सिसई प्रखंड के पुराने परिसर में पलाश (JSLPS) गुमला के तत्वाधान में जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) गरिमा केंद्र का उद्घाटन तय श्रीमती किरण बाड़ा,जिला परिषद अध्यक्ष, श्री रमेश कुमार यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई, मीना देवी , प्रखंड प्रमुख , विजय लक्ष्मी कुमारी जिला परिषद् सदस्य, सिसई द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया |

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार हर्ष पूर्वक किया गया।

श्रीमती किरण बाड़ा,जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सखी मंडल की दीदियो को संबोधित करते कहा कि आज भी महिलाओ के साथ अत्याचार और हिंसा समाज में जारी है और ये बढ़ ही रहा है और इससे महिलाओ को जूझना पड़ता है , वे अपनी समस्या थाना एवं प्रशासन के पास रखने से डरती है ऐसी स्थिति में जेंडर रिसोर्स सेंटर खुलने से महिलाओ को अपनी बात खुल कर रखने में आसानी होगी |

इस अवसर पर DPM JSLPS श्री शैलेन्द्र जारिका ने भी संबोधित किया और कहा की सभी सामुदायिक संगठनो एवं JSLPS कर्मियों के सम्मिलित प्रयास से लिंग आधारित जेंडर रिसोर्स सेण्टर का का सञ्चालन संभव हो पाया है | NRLM परियोजना अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेण्टर की परिकल्पना की गयी है |

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई ने भी उपस्थित महिलाओ को संबोधित किया और कहा कि JSLPS की यह एक अच्छी पहल है , JSLPS के माध्यम से सखी मंडल की दिदिया आगे बढ़ रही है और अन्य कार्यो में भी सहयोग कर रही है साथ ही इस अवसर पर लोकसभा आम चुनाव – 2024 हेतु जागरूक करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों , सखी मंडल के सदस्यों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाता शपथ दिलाया गया |

इस अवसर पर रविकांत मिश्र, DM- SD, मंसूर बख्त, DM-SM&IB सहित सिसई प्रखंड के सभी संकुल संगठन, ग्राम संगठन एवं सखी मंडल की दीदी, पलाश JSLPS के कर्मी उपस्थित थे |

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पोलिंग पार्टियों को दिया गया ईवीएम/ वीवीपीएटी का प्रशिक्षण

0

गुमला: आगमी लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिले भर के लगभग 5000 पोलिंग पार्टी व मतदान कर्मियों के पहले चरण का प्रशिक्षण कार्य 9 मार्च से शुरू हो गया था। 15 मार्च तक महिला महाविद्यालय पुग्गू में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक 2500 से अधिक मतदान कर्मियों को कार्मिक कोषांग के कर्मियों के द्वारा ईवीएम/ वीवीपीएटी एवं चुनाव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।वहीं आज आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 950 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने मतदान से लेकर मतगणना कार्य के दौरान की जाने वाली गतिविधयों के साथ-साथ ईवीएम मशीन और वीपीपैट के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर ने मतदान के दौरान आने वाली परेशानियां एवं उससे निपटने के उपाय के संबंध में जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर ने इवीएम के संचालन और कनेक्शन आदि के बारे में भी विस्तार से बताया। ईवीएम के दो पार्ट बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के बारे में बारिकी से जानकारी दी गयी तथा उसके उपयोग की विधि भी बताई गई।

इधर वीवीपैट का उपयोग पहली बार सभी मतदान केंद्र में होना है। ट्रेनर ने वीवीपैट के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन मतदाता को उसके द्वारा दिए गए वोट की जानकारी देगा। मतदाता ने किसे वोट डाला है उसका चुनाव निशान वीवीपैट के स्क्रीन पर दिखाई देगा। वोट डालने के बाद मशीन से पर्ची भी निकलेगी जो मतदाता को उसके मतदान की सबूत देगा। वीवीपैट बैलेट यूनिट से जुड़ा रहेगा जिसका कंट्रोल पीठासीन पदाधिकारी के पास रहेगा। ट्रेनर ने उसके कनेक्शन आदि के बारे में भी बताया। वहीं इस दौरान संबंधित कर्मियों को प्रपत्र भरने आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। किस प्रपत्र को कैसे भरना है तथा उसे कैसे सील करना है, इस संबंध में ट्रेनर ने विस्तार से जानकारी दी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के जिले में आगमन के पश्चात जनता दरबार के नाम को बदलते हुए जन शिकायत निवारण दिवस रखा गया एवं साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सुन समस्याओं के निवारण हेतु आवश्यक कार्रवाई भी की गई। ऑन द स्पॉट समस्याओं का निवारण करने के लक्ष्य को लिए उपायुक्त के जन शिकायत निवारण दिवस में अब तक सैंकड़ों लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा चुका है। इस दौरान प्रत्येक सप्ताह जन शिकायत निवारण दिवस में आए दिव्यांगों को उनके आवश्यता अनुसार ऑन द स्पॉट व्हील चेयर/ ट्राइसाइकिल/ बैसाखी आदि दी जाती है वहीं उपायुक्त से मिलने आए नागरिकों को पेंशन योजना एवं आयुष्मान कार्ड से भी तुरंत जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक नागरिकों की समस्याओं को सुन कर विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है।

जन शिकायत निवारण दिवस में मुख्यतः राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र , जमीन विवाद, आवास योजना , नौकरी की मांग , आपसी मतभेद आदि जैसे समस्याएं लिए आवेदक उपायुक्त से मिलने आते हैं जिसपर उपायुक्त के निर्देश पर परस्पर कार्रवाई की जाती है।

ई जन शिकायत के माध्यम से दूर दराज के नागरिक वीडियो कॉल के माध्यम से कर रहें है उपायुक्त से मुलाकात

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के पहल से दूर दराज में निवास करने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए ई,-जन शिकायत की पिछले माह शुरुआत की गई थी। जिसमें जिले के दूर दराज में रहने वाले नागरिक अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर वहां प्रति सप्ताह प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होने वाले उपायुक्त के ई -जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में भाग लेकर नागरिक अपनी समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुना जाता है एवं उक्त सभी आवेदनों को बीडीओ / सीओ के द्वारा उपायुक्त को ऑनलाइन माध्यम से भेजा जाता है एवं सभी आवेदनों पर परस्पर कारवाई भी की जाती है। इसी क्रम में आज आयोजित हुए ई-जन शिकायत के तहत सिसई प्रखंड के 15 आवेदकों, भरनो प्रखंड के 11 एवं रायडीह प्रखंड के 10 आवेदकों से उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। एवं सभी नागरिकों की समस्याओं को सुना। ऑन द स्पॉट हल होने वाले समस्याओं का तुरंत ही निस्पादन करने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दूर दराज से आए 6 दिव्यांगों को दिया गया बैट्री चलित रिक्शा

प्रति सप्ताह की भांति इस बार भी जन शिकायत निवारण दिवस में दूर दराज से कई दिव्यांगों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की। एवं आवेदकों ने बैट्री चलित रिक्शा की मांग की। जिसे देखते हुए उपायुक्त ने सभी योग्य लाभुकों के बीच बैट्री चलित रिक्शा का वितरण करने का जिला समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जन शिकायत निवारण दिवस में आए 6 दिव्यांगों को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बैटरी चालित रिक्शा का ऑन द स्पॉट वितरण किया गया। सभी दिव्यांगों ने उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन से संबंधित आवेदकों ने उपायुक्त से की मुलाकात

जन शिकायत निवारण दिवस में कई आवेदकों एवं विद्यार्थियों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अपने नामांकन कराने हेतु उपायुक्त को अपना आवेदन समर्पित किया। कुछ आवेदकों ने निस्पक्षा नामांकन प्रक्रिया नहीं होने की भी शिकायत की। जिसपर उपायुक्त ने यह आश्वस्त किया की इस बार के नामांकन प्रक्रिया में नामांकन के दिन में सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आना अनिवार्य होगा, एवं विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्षता बरती जाएगी ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी न छूटे।

राष्ट्रीय मार्ग के चौड़ीकरण हेतु रैयतियों ने मकान तोड़ने की अवधि को विस्तारित करने हेतु की उपायुक्त से निवेदन

जिले में राष्ट्रीय मार्ग के चौड़ीकरण हेतु हजारों रैयतियों को मुआवजा राशि देते हुए मकान खाली करने को कहा गया था। जिसमें से भरनो के रैयतियों को कुछ दिनों पूर्व मकान खाली करने हेतु नोटिस दिया गया था। रैयतियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर मकान खाली करने हेतु तिथि को विस्तारित करने हेतु निवेदन किया। उन्होंने कहा कि उनके नए मकान अभी तैयार नहीं हुआ है ऐसे स्थिति में मकान खाली करने में समस्या आएगी, उन्होंने लगभग 1 वर्ष की मुहल्लत मांगी। उपायुक्त ने सभी सायाओं को समझते हुए पीडी एनएचएआई को पत्र अग्रसारित करते हुए कहा कि वे ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्णय लें ताकि ग्रामीणों को भी किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

रायडीह प्रखंड के पाट क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण हेतु उपायुक्त से अनुरोध

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती पाट क्षेत्र में स्थित लालमाटी व पहाड़ टूडूरमा पंचायत निवासियों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में सुदूरवर्ती इलाके में रहने के कारण वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिसका मुख्य कारण अच्छे सड़क मार्ग का न होना है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से लालमाटी से लेकर पहाड़ टूडूरमा पंचायत तक सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। जिसपर उपायुक्त ने REO विभाग को पत्र अग्रसारित करते हुए उक्त सड़क का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अन्य कई आवेदकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

इस आधुनिक दुनिया में अब भी अंधविश्वास का बोलबाला है

0

डायन बिसाही , जादू टोना , टोटका केरने के आरोप में आरोपीयों ने अपने ही भाभी , भतीजा और भतीजी को अपने ही खून के रिश्तो को किया शर्मसार।

अपने ही खून को खून से किया लाल। आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, पीड़िता  बेटा और बेटी तीनों गुमला सदर अस्पताल में भर्ती।

गुमला जिला मुख्यालय स्थित तेलगांव कोना टोली ग्राम निवासी सुरेश लकड़ा, नेल्सन लकड़ा ने बीती रात अपनी भाभी संत मुनि लकड़ा पर डायन बिसाही, जादू टोना , टोटका करने का आरोप लगाते हुए ,गाली गलौज मारपीट करने लगे। अपनी मां को बचाने आयी सुनीता लकड़ा और कमल लकड़ा को भी आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। जहां डॉक्टरों की देखरेख में संत मुनि लकड़ा, सुनीता लकड़ा और कमल लकड़ा का इलाज चल रहा हैं। बताया जाता हैं कि आरोपी सुरेश लकड़ा , नेल्सन लकड़ा के परिवार में पिछले दिन बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के आक्रोश में और अंधविश्वास में आकर बच्चे की मौत का डायन बिसाही जादू टोना टोटका से जोड़कर, दोनों आरोपी सुरेश लकड़ा और नेल्सन लकड़ा ने अपनी भाभी संत मुनि लकड़ा पर डायन बिसाही जादू टोना , टोटका आदि केरने का आरोप लगाते हुए समय समय पर और बीतें रात पुण:आक्रोशित होकर सुरेश लकड़ा और नेल्सन लकड़ा एकाएक अपनी भाभी संत मुनि के घर में पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे और अपनी भाभी संत मुनि लकड़ा के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई।

जिसे देख अपनी मां को बचाने आये भतीजी सुनीता लकड़ा और भतीजा कमल लकड़ा को भी उन्होंने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अभी तीनों मां , बेटा, बेटी , गुमला सदर अस्पताल में इलाज रत हैं । इस आधुनिक दुनिया के परिवेश में लोग 21वीं सदी और चांद सूरज तक पहुंच रहे हैं वहीं हमारे झारखंड राज्य के लोग अपने अंधविश्वास में अंधे होकर लोग  एक – दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं । जो अपने खून को भी नहीं पहचान रहे है ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिए

0

सभी प्रकार के अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश -:

1. पूर्व् में घटित सभी महत्वपूर्ण साम्प्रदायिक एवं अपराधिक कांडों की समीक्षा करे तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।

2. व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

4. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

5. अवैध पोस्ता/अफीम की खेती तथा ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए एवम् PITNDPS का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।

6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा, पोक्सो एक्ट से संबंधित तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

7. नशाखोरी के विभिन्न पदार्थ जैसे कोरेक्स, व्हाइटनर, आदि की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.
साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

10. आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के अवसर पर आर्म्स का सत्यापन कर उसको जमा करना सुनिश्चित करे।

11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर तथा प्रत्येक माह में थाना दिवस का आयोजन करते हुए उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

14. आगामी होली, रामनावमी एवं लोकसभा चुनाव 2024. को लेकर असामाजिक तत्व के लोगो को चिन्तिहित कर उनके ख़िलाप धारा 107, 108, 109, 110 के तहत करवायी करे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium