16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 739

मधुबन के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में बाबूूूूलाल मरांडी ने कहा-2024 का चुनाव राष्ट्रवाद व परिवारवाद के बीच होना है

0

गिरिडीह (कमलनयन) भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय मधुबन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर ऱविवार को पार्टी संगठन को मजबूत करने, पीएम मोदी के नौ वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने, राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आक्रामक प्रहार कर 2024 हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने के आह्वान के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है। भगवान के दरबार में अच्छे संकल्प की सिद्धि के लिए बार-बार गुहार लगानी पड़ती है। हम भी जनता के दरवाजे पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर बार-बार जाएं।

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नींव रखी गई’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नींव रखी है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर हमें आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। श्री मरांडी ने कहा कि 2024 में चुनावी लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच है। मायावी शक्तियां भेष बदलकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने पर अमादा है. उन्होंने ग्रामीण विकास और अंत्योदय संबंधी योजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर अटल जी के नेतृत्व में कार्य प्रारंभ किया जिसे पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य किया है. जिससे आज गरीबी घटी है, साथ ही गांव और शहर की दूरी समाप्त हुई है।

पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल में संघर्ष किया : नागेंद्र त्रिपाठी

भाजपा के इतिहास विकास और पंच निष्ठा विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास 1951 से जनसंघ की स्थापना से शुरू होता है। जनसंघ की संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर में राष्ट्र की एकता के लिए दिए बलिदान से हमारा संघर्ष आगे बढ़ता है। गोवा मुक्ति आंदोलन,पांडिचेरी दमन दीव की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपात काल में संघर्ष किया। भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी नीतियों और राष्ट्र के प्रति उनकी  अवधारणा के खिलाफ जनमत खड़ा कर एक मजबूत विपक्षी गठबंधन खड़ा किया। आज संघर्ष के बल पर और जनता के सहयोग से पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र सरकार चला रही है। हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प और अंत्योदय के कार्यक्रम को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं।

संपर्क और संवाद के जरिए हमें जनता के बीच जाना है: आशा लकड़ा

पंचायती राज में प्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि जनता ने जैसे आप सभी पर भरोसा किया है वैसे आप सभी उनकी आशाओं-उम्मीदों पर खरा उतरें। साथ ही भाजपा के नीतियों-कार्यक्रमों को संपर्क और संवाद के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाएं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले स्व. ललित उरांव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. उरांव जैसे प्रेरणा पुरुषों ने अभाव में भी पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाया। प्रशिक्षण से एक व्यक्ति नहीं, एक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है.

भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की  पद्धति है। जिससे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता का भी निर्माण होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने प्रशिक्षण  में सभी लोगों को पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाने का आह्वान किया। दो दिनो में कुल आठ सत्र हुए. आज के वर्गों की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, डॉ रवींद्र राय, बालमुकुंद सहाय और महादेव दुबे ने किया। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, शशि भूषण भगत, अमित सिंह, अनिल महतो टाइगर, बबलू भगत, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, दिनेश यादव, सुरेश साव, महामंत्री संदीप दंडांइच, सुभाष सिन्हा, मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान, श्यामा प्रसाद, कामख्या गिरी, शरद भक्त, भोला पाठक, सिकंदर हेंब्रम, महामंत्री संदीप चुन्नुकांत, यदुनंदन पाठक,  अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, संजीत सिंह, अमित तिवारी और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई।

राम भक्तों के लिए

जान जोखिम में डाल स्कूल जाते हैं बच्चे, रोज पार करना पड़ता है रेलवे लाइन

0

आवगमन के लिए रोज सैकड़ों ग्रामीण भी इस्तेमाल करते हैं इसी रास्ते को

खलारी। खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत के कई गांव के स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर स्कूल जाने को मजबूर हैं इसके लिए उन्हें रोज रेलवे लाइन पार कर आना जाना पड़ता है यही नहीं यहां के ग्रामीण भी इसी रास्ते का इस्तेमाल कर सैकड़ों की संख्या में रोज आना जाना करते हैं। पंचायत के छापर टोला, मुंडा धौड़ा, हुटाप बस्ती आदि ग्राम के बच्चे खलारी के कई स्कूलों में पढ़ने जाने के लिए रोजाना जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर हैं। कई बार रेलगाड़ीयों के आवागमन पर लाइन व्यस्त होने के कारण इन्हें कुछ समय या घण्टों इंतजार करना पड़ता है। यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को स्कूल, ग्रमीणों को मुख्य बाजार, साप्ताहिक हाट एवं केडी मार्केट जाने के लिए या तो सोना डूबी नदी या रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। बताया की मुख्य पथ काफी घुमावदार है जिससे क्षेत्र का पूरा एक चक्कर लगाना पड़ता है ऐसे में मजबूरी वश यह विकल्प अपनाने को यहां के ग्रामीण मजबूर हैं। उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण रेलवे लाइन पार कर आने जाने के अलावा दूसरा विकल्प अपनाना कठिन है इस लिये यह रास्ता चुनने को हम विवश हैं। इस परेशानी से जूझ रहे स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, सांसद एवं विधायक से रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग की है ।

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह बस हादसे में 5 यात्री की मौत की पुष्टि,20 घायल, रात भर राहत व बचाव कार्य जारी ऱहा, डीसी-एसपी भी घायलों की मदद में लगे रहे

0

गिरिडीह (कमलनयन) : गिरिडीह में शनिवार की रात बराकर नदी में रांची से गिरिडीह आने के क्रम में यात्रियों से भरी बाबा सम्राट बस नदी में गिरने के बाद अफरातफरी मच गई. चीख-पुकार से बराकर नदी के आसपास घटना की सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा दल बल के साथ तत्काल  घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई. घटना के बाद रात भर रेस्क्यू चलता रहा। बताया गया कि घटना में गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड के रहनेवाले संतोष अग्रवाल व मोहलीचुंवा के रहनेवाले मानिकचन्द साव, राजेन्द्र नगर के रहने वाले सौरभ सिन्हा व हजारीबाग के रहनेवाले अनिल कुमार एवं बस के खलासी की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 अन्य यात्री घायल हुए है. जिसमें कइयों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। पांच घायलों का इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है। कई गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

 

कावंरिये व आसपास के ग्रामीण राहत कार्य में जुटे रहे

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बराकर नदी में बस गिरने की घटना की सूचना फैलते ही नदी के पास होटल में खाना खा रहे कावंरिये व आसपास के ग्रामीण तुरन्त राहत कार्य में जुट गए। सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी राहत कार्य में जुट गए। इस दौरान कई जेसीबी के माध्यम से बस को पलटने के साथ ही बस के अंदर घायलावस्था में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद देर रात बाहर निकाला गया। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मायुम, रेडक्रास व अन्य समाजसेवी संस्था के लोग भी पहुंच कर राहत कार्य में सहयोग किया।

बावूलाल, अन्नपूर्णा और बेबी देवी भी सदर अस्पताल में घायलों का हाल जाना

घटना की सूचना मिलते ही केन्द्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी सदर अस्पताल पहुंचे और लोगों को सांत्वना देने के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। घायल लोगों को अस्पताल भेजने के बाद देर रात तक मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचकर घंटों केंप कर हादसे की चपेट में आए परिजनों को यथासंभव मदद में लगे रहे.

राम भक्तों के लिए

बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन में हुए वेतन विवाद को लेकर मुखिया एवं जलसहिया की हुई बैठक

0

खलारी। खलारी प्रखंड के पंचायतों में खलारी ग्रामीण जनापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति में आ रहे अड़चन एवं खलारी बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन में हुए वेतन विवाद को लेकर शनिवार को योजना के अध्यक्ष पारसनाथ उरांव की अध्यक्षता में मुखिया एवं जलसहिया की बैठक की गई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि योजना से अच्छादित जो भी ग्रामीण समय पर अपना जल कर भुगतान नहीं करेंगे उनका संयोजन विच्छेद कर दिया जाएगा तथा मासिक जल कर भुगतान प्रतिमाह 10 रु विलम्ब शुल्क के साथ देय होगा। बताया गया कि समय पर ग्रामीणों द्वारा जल-कर भुगतान नही होने के कारण समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे फिल्टर प्लांट के संचालन में दिक्कत उत्पन्न हो रहा है। कहा गया कि किसी भी हाल में प्लांट का संचालन हमारी प्राथमिकता है इसके लिए जल-कर वसूली के लिए इस माह से स्पेशल ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुखिया पारस नाथ उरांव, तेजी किस्पोट्टा, सुनिता देवी, शिवरथ मुंडा, मलका मुंडा, जलसहिया अनिता लकड़ा, मंजू उरांव, सविता देवी, सीता देवी एवं सविता देवी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

भगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए खलारी के श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

0

खलारी। जय माता दी ग्रुप खलारी के तत्वाधान में शनिवार को भगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जाने से पुर्व जत्था में शामिल 60 श्रद्धालु केडी हिन्दुगढ़ी चैक पर एकत्रित हुए। जहां से एसी डिलक्स स्लिपर बस में सवार होकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगरनाथ का जयकारा लगाया और पुरी धाम के लिए रवाना हुए। वहीं यात्रा के क्रम में सभी श्रद्धालु खलारी से रांची होते हुए जमशेदपुर के रास्ते पुरी पहुंचेंगे। 06 अगस्त को सभी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन व मौसी बाड़ी व वृंदावन जाएंगे। 07 अगस्त को बौद्ध स्तूप, गोल्डेन बीच एवं श्री ओमकारेष्वर मंदिर जाएंगे। 08 अगस्त को चन्द्रभागा बीच, कोर्णाक मंदिर, बौद्ध स्तूप, लिंगराज मंदिर, खंडगिरी गुफा एवं नन्दन कानन पार्क जाएंगे। वहीं यात्रा के अंतिम दिन 09 अगस्त को वापसी में देवड़ी मंदिर व सूर्यमंदिर बुण्डू भी जाएंगे। जाने वाले श्रद्धालुओं में उदयभान सिंह, संजीव गोप, सुरेश भुइँया, प्रदीप उराँव, धरदेव मुंडा, तुषार कुमार, भूपनाथ साहू, जयश्री देवी, नितीन कुमार, प्रिया कुमारी, लखन लाल मिस्त्री, द्रोपदी देवी, बदरी साव, माहो देवी, सुमित्रा उराँव, सोनल उराँव, मन्नत उराँव, बिंदेश्वरी देवी, अंजलि देवी, मोती सिंह, आकांक्षा कुमारी, रंजन पासवान, सुनीता देवी, प्रिंसी कुमारी, कृष्ति कुमारी, रंजन कुमार आदि शामिल है। वहीं मौके पर सिन्नी समाड, वर्षा रानी, मुन्ना देवी मारुति, अजीत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, राजेश गोप, सुशील मुंडा, शिव कुमार बारा, दिलीप साव, अमरदीप रॉय, राजीव रंजन, सूरज प्रधान मुंडा, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिषेक तिवारी बादल आदि शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

डीएवी खलारी में किया गया सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन

0

नौनिहालों ने फैंसी ड्रेस से किया सभी को मंत्रमुग्ध

खलारी। डीएवी स्कूल खलारी में सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा एलकेजी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें सभी बच्चे महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, बाल गंगाधर तिलक,  झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, सावित्रीबाई फुले  आदि महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आए। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से प्रीत रॉय प्रथम, नित्या सिंहा द्वितीय एवं सूर्यांशी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा यूकेजी में तस्विका मृत्युंजय प्रथम, समृद्धि सिसोदिया द्वितीय एवं आहना सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम से नूपुर इला झा प्रथम, श्रेयस नीलेश डॉक द्वितीय एवं सत्यम महतो तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से परिधी कुमारी प्रथम, अंश उपाध्याय द्वितीय एवं संजना कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। तीसरी से पाँचवी कक्षा तक के बच्चों के लिए देशभक्ति गीत प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कक्षा तीसरी ए की आराध्या सिंह प्रथम, कक्षा तीसरी ए की सृष्टि उरांव द्वितीय एवं कक्षा तीसरी बी के हर्ष मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक कक्षाओं के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठवीं ए के प्रेम कुमार प्रथम, आठवीं बी की अंकिता कुमारी द्वितीय एवं कक्षा छठी ए की विभा यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का आयोजन सदन अनुसार करवाया गया।  इसमें रेड हाउस के बच्चों  कोमल कुमारी कक्षा नवमीं ए, कक्षा दसवीं ए से अभिजीत कुमार व नयन कुमार मिश्रा एवं कक्षा दसवीं बी के हर्ष कुमार कहलोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्लू हाउस सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । इसमें कक्षा नवमी ए की सुमन कुमारी, दसवीं ए की शीतल कुमारी, ग्यारहवीं  वाणिज्य की शशि गुप्ता एवं 12वीं विज्ञान का छात्र आशीष दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि हमें हार जीत की परवाह किए बिना विद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताएँ हमें मानसिक रूप से समर्थ बनाती हैं। सभी प्रतियोगिताओं  के आयोजन में विद्यालय के सीसीए क्लब  की विशेष भूमिका रही।

राम भक्तों के लिए

प्रखंड कार्यालय खलारी में  “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम से संबंधित की गई बैठक

0

खलारी। प्रखंड कार्यालय खलारी में शनिवार को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम से संबंधित बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग की अध्यक्षता में की गई। जिसमें बताया गया कि उक्त कार्यक्रम  09 अगस्त से 15 अगस्त तक ग्राम तथा पंचायत स्तर पर किया जाना है, इसके तहत छः प्रकार के कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें  शिलाफलकम (शहीद स्मारक) का निर्माण, पंच प्राण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन या अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों का वंदन, झंडोतोलन तथा राष्ट्रगान का गायन एवं अमृत कलश यात्रा जिसके अंतर्गत गाँवों की मिट्टी पंचायत में, पंचायत से प्रखंड में, प्रखंड से जिला में एवं जिला से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी l इस दौरान  प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक पंद्रहवें वित्त, सभी पंचायत के मुखियागण, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव एवं सभी ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित हुए।

राम भक्तों के लिए

बरही के पास भारी मात्र मे नशा जप्त

0

रात्री पुलिस अधिक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा की ओर से मोटरसाईकिल सं0- JH13H2827 आ रही है जिसके डिक्की में भारी मात्रा मे अफीम रखा हुआ है जिसे तस्करी करने के उद्देय से चौपारण होते हुए बरही की ओर ले जाया जा रहा है। इस सुचना को पुलिस अधिक्षक महोदय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महोदय बरही के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल के द्वारा उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महाराजगंज चौक के निकट उक्त मोटरसाईकिल के आने का इंतजार करने लगा । तत्पश्चात कुछ समय बाद उक्त मोटरसाईकिल को आते हुए देखा गया, जिसे पुलिस बलबल के द्वारा घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडाए व्यक्ति के मोटरसाईकिल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही के द्वारा विधिवत तलाशी लिया तो तलाशी के क्रम मे मोटरसाईकिल के डिक्की में तीन अलग-अलग प्लास्टिक मे रखा मादक पदार्थ अफीम कुल करीब 05 कि0ग्रा0 को बरामद किया गया। बरामद अफीम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध मे चौपारण थाना काण्ड सं0-325/23 दिनांक- 05.08.2023 धारा-414/34 भा०व०वि० एंव 21 (b) 21 (c) /22 (6) / 22(c) /29 NDPS Act दर्ज करते हुए पकडाए अभियुक्त शंकर साव पे0 – झमन साव ग्राम- डमडोईया थाना सदर जिला- चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-
(1) अफीम- करीब 05 किलोग्राम |
(2) स्पॅलेंडर मोटरसाईकिल सं0-JH13H2827 (3) एक एंड्रायड मोबाईल फोन ।
गिरफ्तारी

  1. शंकर साव पे0- झमन साव उम्र 28 वर्ष ग्राम डमडोईया थाना सदर जिला- चतरा
    छापामारी दल-
  2. श्री नाजीर अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही
  3. श्री जगलाल मूंडा पु०नि० बरही अंचल
  4. श्री अरुण कु0 रवानी, पु०अ०नि० चौपारण थाना
  5. श्री मनोज कुमार सिंह, स०अ०नि० चौपारण थाना एवं चौपारण थाना के शसस्त्र बल

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk3.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित

0

आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को वाणिज्य विभाग में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 4 वर्षीय स्नातक के आठों समय सत्र के पाठ्यक्रम का निर्धारण के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य के संकाय अध्यक्ष डॉ मोख्तार आलम ने किया। इस अवसर पर दूसरे विश्वविद्यालय से विषय विशेषज्ञ के रूप में रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डॉ एम एन जुबेरी एवं योगदा सत्संग महाविद्यालय रांची के प्राध्यापक डॉ मृणाल गौरव भाग लिए।

आज के बैठक में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई फॉर्मेट के आधार पर आठो समसत्र के पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा के उपरांत अंतिम रूप दिया गय। समय की मांग को देखते हुए पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाया गया।

आज के बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल, प्रबंध विभाग के निदेशक सहा विभागीय प्राध्यापक डॉ अमिताभ समानता, स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के डॉ उदय एस सिंह, मारखम महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ बी त्रिवेदी, अन्नदा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार, केबी महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ निर्मला खश एवं मारखम महाविद्यालय के सुश्री अंतरा गुप्ता शामिल हुए। तय हुआ की पाठ्यक्रम की एक प्रति विश्वविद्यालय के संबंधित कोषांग में भेज दी जाएगी आवश्यक कार्रवाई हेतु ।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने घर-घर जाकर मतदाता सूची के पन्नों का सत्यापन किया, नगलो आहार में पौधरोपण भी किया

0

गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डुमरी प्रखंड के मदगोपाली पंचायत में घर-घर जाकर मतदाता सूची के पन्नों का सत्यापन किया। इस दौरान डीसी ने हाउस टू हाउस लगातार 5 घरों के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया और मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी दी।

डीसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने परमदगोपाली पंचायत स्थित नगलो आहार पहुंच कर फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण के लिए जागरूक भी किया

डीसी ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आनेवाली पीढियों का मौलिक अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात का मौसम है। इस समय हमें पेड़ लगाने चाहिए। सरकार भी मुहिम चला रही है कि स्कूल, कॉलेज व खाली पड़ी जमीनों पर जितना हो सके पौधे लगाए जाएं। ताकि आनेवाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

जल जीवन मिशन के तहत संचालित प्रचार वाहन का निरीक्षण किया

इसके अतिरिक्त डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित प्रचार वाहन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान डीसी ने जल संरक्षण व जल की महत्ता के बारे में आमजनों को जानकारी दी और इसके संरक्षण पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा जल संरक्षण अवश्य करें ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध जल मिल सकें।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium