24.1 C
Ranchi
Friday, November 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 766

गिरिडीह के राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा-लंबित राजस्व मामलों को जल्द निबटाएं

0

गिरिडीह: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलामपत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। इसमें मुख्य रूप से उत्पाद विभाग मत्स्य विभाग, परिवहन विभाग,खनन विभाग, निबंधन विभाग, विद्युत विभाग तथा अंचलवार राजस्व वसूली, ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामले, अवैध जमाबंदी सहित अन्यान्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

लंबित दाखिल-खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश

बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों के विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही मासिक राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। जिसमें उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध जमाबंदी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में अंचल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

अंचलाधिकारी नियमित रूप से बैठक करें

मौके पर डीसी ने कहा कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से राजस्व अधिकारी पूरा करें, ताकि लोगों को अपने राजस्व से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ है। इसलिए राजस्व अधिकारी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करें। राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने के बारे में विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भूमि से संबंधित सभी मामलों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए। डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंचल स्तर पर भी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठकें करें, ताकि लंबित पड़े राजस्व मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम: अविनाश पाण्डेय ने केंद्र पर किया प्रहार,कहा-विरोधी दलों की आवाज संवैधानिक संस्थाओं के जरिये दबाने पर आमादा हैं केंद्र सरकार

0

गिरिड़ीह: (कमलनयन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में कांग्रेस देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर है. मिशन 2024 के मद्देनजर झारखंड में प्रदेश आलाकमान के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी प्रकरण को लेकर प्रखंड स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन कर लोगों को महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकारी जांच एंजेसियों के दुरुपयोग समेत अन्य मुद्दों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं मिशन 2024 को ध्यान में रखकर सतारूढ़ जेएमएम सरकार में शामिल कांग्रेस अपने बिखरे जनाधार को एकत्र करने में जुटी हुई है.

कांग्रेस की गोडसे की विचारधारा के साथ लड़ाई है : अविनाश पांडेय

गिरिडीह में गुरुवार को भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने राहुल गांधी प्रकरण को लेकर मोदी सरकार पर तीखे हमले किये और कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त की गई, उसके विरोध में देश भर के युवा उद्वेलित है। कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन गोडसे की विचारधारा के साथ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जिसके फलस्वरूप देशवासी कमरतोड़ महंगाई झेलने को विवश हैं. आमजन का घरेलू बजट अंसतुलित हो गया है.

विरोधी दलों की आवाज को दबाने की कोशिश

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनता के सवालों को उठानेवाले विरोधी दलों की आवाज को संवैधानिक संस्थाओं के जरिये दबाने पर आमादा है. कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई अब केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, अपितु जन-जन की भावना से जुड़ी लड़ाई है। देशभर में हो रहे कांग्रेस सत्याग्रह कार्यकर्मों में इसकी झलक देखी जा सकती है. हर तबके के लोग इसकी निंदा कर रहे हैं.

केंद्र के तुगलकी फरमानों से जनता तंग और तबाह है : राजेश ठाकुर

इससे पहले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्याग्रह कार्यक्रम में इस वक्त देश संकट के दौर से गुजर रहा है. मंहगाई चरम पर है. बेरोजगारों के हाथों में काम नही हैं. आए दिन केन्द्र में सतारूढ़ भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों से जनता तंग और तबाह है. बाबा साहव अंबेडकर का संविधान खतरे में है. भाजपा सरकार मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही है और राहुल गांधी भाजपा की नफरत के बीच प्यार का संदेश दे रहे है.

भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति पर उतारू

प्रदेश प्रमुख ने भाज़पा पर आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के वास्ते भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है लेकिन कांग्रेस का इतिहास भाईचारे का रहा है. उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता भाजपा को बेनकाब कर सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। कांग्रेस यह लक्ष्य पार्टी कैडरों की बदौलत हासिल करेगी। तमाम विरोधी दल एक हैं, जिसकी शुरुआत हो गई है।

मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में बनी हुई है भाजपा: बन्ना गुप्ता

सत्याग्रह कार्यक्रम को हेमंत सरकार में शामिल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछले कई सालों से भाजपा देश की जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में बनी हुई है. हमारे नेता जनता के मुद्दों को उठाते हैं, तो इन्हें यह गंवारा नहीं है, लेकिन इससे कांग्रेस कमजोर नहीं होगी और न ही चुनौतियों से घबराने वाली है, बल्कि चुनौतियों का डटकर मुकाबता करना कांग्रेस का इतिहास रहा है. पार्टी का हर कार्यकर्ता गंधक के समान है, जो अपने दल और शीर्ष के प्रति समर्पित है. सत्याग्रह कार्यक़म की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनजय सिंह और संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई नेताओं के अलावा युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के पदधारी, नेता और काफी संख्या में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने पीरटांड़ सीएचसी के उद्घाटन के बाद कहा-अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय नहीं जाना होगा

0

गिरिडीह : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा कि इस सीएचसी के शुरू होने से आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी और बार-बार मुख्यालय की ओर नहीं दौड़ लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीएचसी को मॉडल रूप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं, ताकि व्यवस्थित तरीके से कार्यों को संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगम बनाने को लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

मंत्री ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया

मौके पर मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाये। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। ताकि राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि मरीजों समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें। राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि मरीजों समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें.इसके अलावा मंत्री ने कोविड केयर सेंटर, बरमोरिया का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैयार हुए आरटीपीसीसी लैब, पीएसए प्लांट वार्ड, कोविड जांच केंद्र समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही डेंगू, चिकन पॉक्स, मिजिल्स, चिकुनगुनिया तथा रेबीज की जांच भी की जायेगी। अब रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अन्य जिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

मंत्री ने बच्चों से MR का टीका लेने का आग्रह किया

ग्र्उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुगम किया जा रहा है, ताकि जिले के लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके। मंत्री ने कहा कि अभी से एक माह तक MR अभियान चल रहा है। सभी से आग्रह है कि अपने 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को MR का टीका अवश्य लगवाएं। इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश में कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी जिलों में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल किया गया है।

डीसी ने कहा-सीएचसी में मरीजों को सभी सहूलियतें मुहैया कराई जाएंगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन व राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सीएचसी के उद्घाटन होने से आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुगम रूप से मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। डीसी ने कहा कि मैं अपनी तरफ से मंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस बेहतर कार्य के लिए अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीएचसी में लोगों काफी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे कि उन्हें इलाज कराने में सहूलियत होगी। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सिविल सर्जन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने आपूर्ति विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन व उसकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

0

गिरिडीह : जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा गुरुवार को आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में डीसी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एनएफएसए, खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना, खाद्यान्न का आहार पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री, आधार सीडिंग, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान की क्रमवार समीक्षा की गई।

DSO को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश

मौके पर डीसी ने कहा कि आदिम जनजाति समूहों को प्रतिमाह उनके घर तक राशन पहुंचे, इसे सभी एमओ सुनिश्चित करेंगे, साथ ही गोदाम से ससमय खाद्दान्न का उठाव एवं लाभुकों के बीच वितरित करेंगे। इसके अलावा बैठक में डीसी ने NFSA के तहत फरवरी और मार्च में जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुकूल काम न कर पानेवाले प्रखण्डों पर नाराज़गी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा ERCMS के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करने एवं उनके द्वारा लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरस्त किए गए राशन कार्ड का लाभ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे योग्य लोगों को देने का निर्देश दिया।

बैठक ये अधिकारी थे उपस्थित

डीसी ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे पीवीटीजी ग्रुप के लोगों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लेने के उपरांत सभी को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, आईएएस प्रशिक्षु उत्कर्ष कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

नीतीश कुमार ने जो पहल की है, हम उसके साथ हैं,विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना होगा: अरविंद केजरीवाल

0
नई दिल्ली: यह जरूरी है कि देश की सब विपक्षी पार्टियां साथ आकर सरकार को बदले. नीतीश कुमार ने जो पहल की है, उसके साथ हम हैं. आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार इस वक्त काबिज है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अभी बहुत सारे सवाल है, लेकिन धीरे-धीरे उन सभी का जवाब मिलेगा. केंद्र के खिलाफ हम सबको मिलकर रहना होगा. दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इससे पहले नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले थे.

विपक्षी एकता के लिए हम सब साथ आ रहे हैं : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार दिल्ली में सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले. इसके बाद  नीतीश कुमार आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का कहना है ज्यादा से ज्यादा विपक्षी दलों को एक साथ लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक राजनीतिक दलों तक पहुंचेंगे और एक साथ आगे बढ़ेंगे. श्री कुमार ने कहा कि हम यथासंभव विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे. जिसके लिए हम दिल्ली आए थे,वो सब बात हो गई है. अब अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात हो गई. विपक्षी एकता के लिए हम सब एक साथ आ रहे हैं.

राम भक्तों के लिए

जो पैमाना राहुल के मामले में अपनाया गया, अगर वही सभी मामलों में लागू कर दिया जाए, तो संसद ही खाली हो जाएगी : आनंद शर्मा

0

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सरकारी आवास में रह रहा हूं. किसी सांसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवास की सुविधा अधिकृत रूप से दी जाती है, उसके नियम हैं। मैं जिस घर में रह रहा हूं, वहां अधिकृत रूप से रह रहा हूं। मैं अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद मार्केट रेट पर किराया देकर रह रहा हूं। राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के मामले को भारतीय न्यायापालिका के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ करार देते हुए बुधवार को उम्मीद जताई कि ऊपरी अदालत में यह निर्णय बदलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो पैमाना राहुल गांधी के मामले में लागू किया गया है, अगर वही सभी मामलों में लागू कर दिया जाए तो संसद खाली हो जाएगी।

25 अप्रैल को पटना की एक अदालत में सशरीर पेश होंगे राहुल गांधी

उधर, पटना की एक अदालत ने मोदी उपनाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर दायर मानहनि के मुकदमे में उन्हें 25 अप्रैल को पेश होने को कहा है। राहुल की इसी टिप्पणी को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने पटना की अदालत में उन पर मानहानि का मुकदमा किया है। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदि देव की एमपी-एमएलए अदालत ने इस साल 18 मार्च को एक आदेश पारित कर राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था।

सुशील मोदी ने किया है मुकदमा

हालांकि, बुधवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा कि फिलहाल पूरी टीम सूरत वाले मुकदमे में व्यस्त है। इस पर जज ने गांधी के वकील से कहा कि वह मामले की अगली सुनवाई के दौरान 25 अप्रैल को कांग्रेस नेता की सशरीर उपस्थिति सुनिश्चित करें। सुनवाई पूरी होने के तुरंत बाद, सुशील मोदी की ओर से बहस करने वाली एक वरिष्ठ वकील प्रिया गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि शिकायतकर्ता के पक्ष की ओर से सारी गवाही हो चुकी है, सभी साक्ष्य अदालत को दिए जा चुके हैं.

राम भक्तों के लिए

खेलो इंडिया वीमेंस लीग की विजेताओं से मिले डीसी, कहा-खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया,15 अगस्त को सभी को पुरस्कृत किया जाएगा

0

गिरिडीह : खेलो इंडिया वीमेंस लीग 2023 के विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से औपचारिक मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। खिलाड़ियों से मुखातिब होते हुए ड़ीसी ने कहा कि खेल के प्रति समर्पण का भाव होना बेहद जरूरी है। जिले के खिलाड़ियों ने गिरिडीह जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर जीवन की कामना की। इस दौरान डीसी ने उनकी समस्याओं को भी सुना तथा उसके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त 2023 को सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पीरटांड़ की अमृता कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल मिला

गौरतलब हो कि 25 और 26 फरवरी 2023 को मधुबन, डुमरी में आयोजित रोड साइकिलिंग लीग के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जूनियर गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (15 kms) में गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड की अमृता कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। साथ ही खेलो इंडिया ट्रैक साइकिलिंग लीग के तहत खेलगांव में सिद्धू-कान्हू साइकिलिंग लीग में अमृता कुमारी को कुल पांच मेडल 1. Keirn (सिल्वर मेडल) 2. 500 mts (टाइम ट्रायल में सिल्वर मेडल), 3. Scratch में ब्रॉन्ज मेडल 4. 2 KMIP में ब्रॉन्ज तथा SPRINT में ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

इसरी बाजार की लक्ष्मी कुमारी को कुल पांच मेडल मिले

इसके अलावा 23 और 24 दिसंबर 2022 को गढ़वा जिला में आयोजित 4Th झारखंड स्टेट साइकलिंग चैंपियनशिप 2022 में गिरिडीह जिला की निमियाघाट, इसरी बाजार निवासी लक्ष्मी कुमारी को 15 किलोमीटर रोड साइकिलिंग में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। साथ ही खेलो इंडिया वीमेंस लीग 2022-23 के अंतर्गत ट्रैक साइकिलिंग के तहत खेलगांव में सिद्धू-कान्हू साइकिलिंग लीग में लक्ष्मी कुमारी को कुल पांच मेडल 1. Keirn (गोल्ड मेडल) 2. 500 mts (टाइम ट्रायल में ब्रॉन्ज मेडल), 3. Scratch में गोल्ड मेडल 4. 2 KMIP में सिल्वर तथा SPRINT में सिल्वर मेडल मिला है।

राम भक्तों के लिए

आखिर क्यूं एक किसान ने अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी दी है…!!

0

मुंबई: समाजसेवी अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर के संतोष गायधनी ने दी है. गायधनी का कृषि को लेकर पुराना विवाद है। गायधनी का आरोप है कि प्रशासन और कुछ अन्य लोग उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। बताया गया कि श्रीरामपुर तालुका के निपानी वडगांव के गायधने का आरोप है कि कुछ लोग प्रशासन से हाथ मिलाकर उनके परिवार के साथ अन्याय कर रहे हैं। गायधने ने शिकायत की है कि गांव के करीब 96 लोगों ने हमें तरह-तरह से परेशान किया है। इसलिए उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। संतोष गायधनी ने चेतावनी दी है कि 1 मई को वह रालेगणसिद्धि जाएंगे और अन्ना हजारे को जान से मार देंगे, क्योंकि उनसे इस मुद्दे पर मिलने का कोई फायदा नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति से आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी  

गायधने का आरोप है कि अन्ना हजारे ने उनकी परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया। एक वीडियो में गायधने कथित तौर पर कह रहे हैं कि वह 1 मई को रालेगणसिद्धि जाकर अन्ना हजारे की हत्या करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस, प्रशासन, मंत्री और अन्ना हजारे से मदद की गुहार लगाई ली। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया जाता है कि गायधने का कृषि विवाद करीब पांच साल से चल रहा है। उनके द्वारा दायर एक याचिका के कारण अन्य किसानों को नोटिस भेजा गया। जिस वजह से यह विवाद बढ़ गया। अंतत: गायधने ने राष्ट्रपति से आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी है। गायधने के इस पोस्ट के बाद श्रीरामपुर के पुलिस उपाधीक्षक संदीप मिटके ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गायधने को हिरासत में ले लिया। श्रीरामपुर थाने में मामले की जांच चल रही है।

 

राम भक्तों के लिए

डीसी ने कहा-दुर्भाग्यवश गिरिडीह देश का दूसरा जिला है, जहां खसरे का सर्वाधिक प्रभाव देखा गया है…इसलिए इसे मिटाने का संकल्प लें

0

गिरिडीह (कमलनयन): झारखंड के सर्वाधिक खसरा प्रभावित गिरिडीह जिले में बुधवार को खसरा-रूबेला (मिजिल्स) टीकाकरण अभियान प्रारम्भ किया गया। 12 अप्रैल से 05 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, स्वास्थ्य उपनिदेशक डा. बुका उरांव, सीएस डा. एस पी मिश्रा की उपस्थिति में शहर के कार्मेल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्रा श्वेता कुमारी को टीका लगाकर की गई।

खसरा संक्रमण की गंभीरता को समझें: डीसी

टीकाकरण अभियान कार्यक्रम को संबोघित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि खसरा संक्रमण की गंभीरता को समझने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि दुर्भाग्यवश गिरिडीह देश का दूसरा जिला है, जहां खसरे का सर्वाधिक प्रभाव देखा गया है. इसलिए हम सबको मिलकर इस दुर्भाग्य को बदलने की जरूरत है, यह समय की मांग है.

2023 के अंत तक खसरा उन्मूलन का लक्ष्य : डॉ.बुका उरांव

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ.बुका उरांव ने कहा कि पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में खसरा का सर्वाधिक प्रभाव देखा गया है। यही कारण है कि बंगाल से सटे झारखंड के जिलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने कहा कि जिले के कई ऐसे इलाके हैं, जहां के बच्चे खसरा टीकाकरण से वंचित रह गए थे. 2023 के अंत तक शत-प्रतिशत खसरा उन्मूलन का लक्ष्य है। जिले भर में लगभग नौ लाख 09 माह से 15 साल तक के बच्चों को खसरे का टीका दिये जाने का लक्ष्य है.

‘झाड़-फूंक के फेर में ना फंसे…सीधे डॉक्टर के पास जाएं’

इससे पूर्व डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ.बुका उरांव, सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा व स्कूल की प्राचार्या सिस्टर तेरेसाड्डा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में अतिथियों का स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का स्वागत किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई कि खसरा हो तो झाड़-फूंक के फेर में ना फंसे और सीधे डॉक्टर के पास इलाज करवाकर अपने बच्चों को खसरे से मुक्त करायें। कार्यक्रम में डीसी, उपनिदेशक व सिविल सर्जन के अलावा डीटीओ रोहित सिन्हा, डीईओ विनय कुमार, डॉ.अशोक कुमार, डीपीएम प्रमीला  सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाजपाइयों पर लाठी चार्ज, कल मनेगा काला दिवस

0

रांची: हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद भाजपाइयों ने मंगलवार को सचिवालय घेराव कार्यक्रम के तहत पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का हरसंभव प्रयास किया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पानी बरसाया गया। आंदोलन के दौरान प्रशासन ने सांसद संजय सेठ, सुनील सिंह, विधायक बिरंची नारायण, अमित मंडल समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद इन्हें एक बस में बैठाकर जगन्नाथपुर कैंप जेल भेज दिया। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। पुलिस प्रशासन की ओर से बल प्रयोग किए जाने बाद उनकी ओर से भी पानी से भरे बोतल और ईंट-पत्थर के टुकड़े फेंके गए।

कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का इतिहास रचा : दीपक प्रकाश

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज के आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि इस आंदोलन से हेमंत सोरेन की सरकार घबरा गयी है। शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठी चार्ज किया गया। असल बात तो यह है कि हेमंत सोरेन सरकार ही इस आंदोलन से नींव हिल गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार हुए हैं, वो सरकार के इशारे पर हुआ। अब बुधवार को प्रदेश भाजपा काला दिवस मनाएगी। हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य भर के सभी मंडलों में किया जाएगा। उन्होंने गोलचक्कर के पास बैरिकेटिंग स्थल पर बैठ कर ही कहा कि कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम के जरिये संघर्ष का इतिहास रचा है। हेमंत सरकार का भी इतिहास तानाशाही, अत्याचारी सरकार के तौर पर लिखा जायेगा। जिस तरह से आज भाजपाईयों पर लाठियां चलायी गयी हैं, सरकार उस पर संज्ञान ले।

ये लोग थे शामिल

आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, आदित्य साहु, विधायक ढुल्लू महतो, नवीन जायसवाल, मनीष जायसवाल, आलोक चौरसिया, शिवपूजन मेहता, नारायण दास, राज सिन्हा, अपर्णा सेन गुप्ता, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, शिवशंकर उरांव, रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium