22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadधनबाद की प्रियंका मिश्रा देश के पहले फैशन रियलिटी शो का हिस्‍सा...

धनबाद की प्रियंका मिश्रा देश के पहले फैशन रियलिटी शो का हिस्‍सा बनी, अब MTV पर दिखाएंगी अपना जलवा

धनबाद : देश के पहले फैशन रियलिटी शो पर धनबाद की बेटी प्रियंका एमटीवी पर जल्द ही दिखाई देंगी. एमटीवी पर प्रसारित होने जा रहे धनबाद के केंदुआ निवासी प्रियंका मिश्रा का कहना है कि एमटीवी पर प्रसारित होने जा रहे फैशन रियल्टी शो की शूटिंग पूरी कर वह वापस अपने शहर धनबाद आयी है। शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह धनबाद के लिए गर्व की बात है कि झारखंड की बेटी ने अपलाइव का कांटेस्ट जीत कर एमटीवी में अपनी जगह बनाई है। प्रियंका इस शो के लिए झारखंड से चयनित होनेवाली इकलौती प्रतिभागी हैं, जिसने कई राज्यों के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा के बल पर पीछे छोड़ शो में अपनी जगह बनाई। यह भारत का पहला फैशन शो है, जिसे एमटीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

प्रियंका ने देश की कई मशहूर मॉडल्स को पछाड़ा

प्रियंका ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं को अगर सही मौका मिले तो देश में झारखंड का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह पूरा प्रयास करेंगी कि झारखंड की प्रतिभा की देश भर के लोग सराहना करें। इसमें देश भर से आडिशन के बाद प्रतिभाओं को चुनकर शो में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया और साथ ही सभी चुनिंदा माडल्स को फैशन जगत के मशहूर माडल्स मसलन साउद खान, मोनिका स्वामी, ईवा, पंजाब की अभिनेत्री महक शर्मा, मिस्टर वर्ल्ड 2022 कपिल गुज्जर, सात्विका गोयल, बिहार नालंदा के माडल व एमटीवी फेम सार्थक कुमार, दिल्ली की माडल प्रियंका राजपूत व एमटीवी फेम नेहा राज, मुंबई से रीवा के साथ इस टीवी शो पर रनवे पर वाक करने का भी मौका मिला। फैशन डिजाइनर संदीप श्रीवास्तव के सानिध्‍य में प्रियंका ने तैयारी की। प्रियंका ने बताया कि शो के फैशन डायरेक्टर अभिषेक जायसवाल और प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा गुप्ता थे। शूट का डायरेक्शन रजत सहगल व विनायक शर्मा, गौतम सुखीजा ने किया। शो का आयोजन मेजिकडस्ट क्रिएशंस की ओर से किया गया। शूट के दौरान ऐसा पहली बार हुआ के अपलाइव ने पूरा शूट अपने एप्लीकेशन प्रसारित किया।

Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers

झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments