गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज गांव के बरही टोला में शराबी और निष्ठुर बेटे ने मां को टांगी से वारकर हत्या कर दी। हत्या के दूसरे दिन मंगलवार को जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर समर्पण कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उस टांगी को भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां मीना देवी की सोमवार देर रात हत्या की। वैसे यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां की हत्या क्यों की। पीरटांड़ थाना पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप साहू नशे का आदि था और अक्सर मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता रहता था। प्रदीप साहू शादीशुदा था और दो बच्चो का पिता है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस ने मृतका मीना देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एंव हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

पिछले दो साल से प्रदीप का व्यवहार ठीक नहीं था
जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा प्रदीप के पिता और मृतका का पति मदन तेली का गिरिडीह सीसीएलकर्मी है। सोमवार की रात वो ड्यूटी के लिए गिरिडीह कोलियरी चला गया था। मृतका का दूसरा बेटा संदीप साहू भी घर से बाहर था। आरोपी प्रदीप की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिछले तीन दिनों से मायके में थी। इसी क्रम में सोमवार की देर रात प्रदीप शराब के नशे में घर लौटा और मां से और पैसे की मांग करने लगा। जब मां मीना देवी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वहशी बेटा ने टांगी से वारकर मां की हत्या कर दी। देर रात हुई घटना के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि मीना देवी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा है तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पीरटाड थाना पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलकश भी पालगंज पहुंचे, तो आरोपी प्रदीप पुलिस के सामने आया। और अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस के सामने सरेंडर किया। झ्स बाबत मामले को लेकर हत्यारे के भाई ने बताया कि विगत एक दो वर्षों से उसका व्यवहार ठीक नहीं था. हमेशा परिवार के किसी न किसी सदस्यों के साथ मारपीट किया करता था. संदीप ने थाना में लिखित आवेदन देकर हत्यारा भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हत्या में प्रयुक्त बरामद कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







