जयपुर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवन ने कहा कि दुनियाभर में मिशनरी समाज के लोग अस्पताल, स्कूल चलाने के साथ सेवा का काम कर रहे हैं। जब हमने देश घूमकर देखा संत समाज क्या कर रहा है तो, हमें पता चला जो काम मिशनरी कर रहे हैं, संत उनसे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के साथ ही करुणा का ग्लोबलाइजेशन होना चाहिए। उनका कहना है कि जैसे देश की रक्षा ज़रूरी है वैसे ही देश की सेवा भी ज़रूरी है। सेवा जितनी गुप्त रहे, उतना ही अच्छा है। भागवत ने ये विचार राष्ट्रीय सेवा भारती के जयपुर में जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में शुरू हुए तीन दिवसीय सेवा संगम को सम्बोधित करते हुए रखे। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जन्मशती पर संघ ने औपचारिक रूप से सेवा विभाग शुरू किया और सेवा का भाव शाखा के माध्यम से जागृत करना शुरू किया है।
‘सेवा भाव होने से अहंकार दूूर होता है’
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि सेवा कोई स्पर्धा का काम नहीं है। सेवा मनुष्य की सामान्य अभिव्यक्ति है। संवेदना तो सभी में होती है लेकिन पशु और मनुष्य में यही अंतर है कि संवेदना की कृति सिर्फ़ मनुष्य में है। अगर हम सब एक हैं तो मैं सुखी और दूसरा दुखी है, इससे काम नहीं चलेगा। मेरे पास जो है उसमें से सबको देकर जो कुछ बचता है, वही मेरा है। इस भाव में सेवा निहित है। भागवत ने कहा कि सेवा स्वस्थ समाज को बनाती है। किसी का भला होता है तो मन में भी अच्छी भावना आती है। लेकिन मैंने किया, तब और आनंद होता है, इससे अहंकार होता है। लेकिन सेवा करते रहें तो यह अहंकार समाप्त हो जाता है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारे समाज का एक अंग पीछे है, तो हम सब भी पिछड़े हैं। इसको हमे दूर करना है। उनकी ताक़त आगे आने की नहीं है तो हमें उनको ताकत देनी है। इस समाज की सेवा करने के लिए ही हमें यह जीवन मिला है।
SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







