25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी - विवादों में घिरे सिविल अभियंता असैन्य कुणाल आंनद का तबादला

खलारी – विवादों में घिरे सिविल अभियंता असैन्य कुणाल आंनद का तबादला

सुमन कुमार बने पिपरवार के नए स्टाफ ऑफिसर सिविल

डकरा, 10 जून : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र मे सिविल विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कथित रूप से भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे विभाग में कार्यरत सिविल अभियंता असैन्य कुणाल आंनद का नाम भी शामिल है।सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस से जारी आदेश के मुताबिक पिपरवार एरिया के स्टॉफ ऑफिसर सिविल पीके साहु का तबादला सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में किया गया है,वही सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित सुमन कुमार को पिपरवार एरिया का नया स्टाफ ऑफिसर सिविल बनाया गया है।पिपरवार जीएम ऑफिस में कार्यरत सिविल इंजीनियर कुणाल आनंद का भी सीसीएल मुख्यालय तबादला किया गया है,जबकि सीसीएल मुख्यालय मे पदस्थापित विक्की कुमार को कुणाल आनंद की जगह नियुक्त किया गया है।अशोक परियोजना में पदस्थापित प्रोजेक्ट इंजीनियर सिविल सतीश कुमार सिन्हा को बरका सायल एरिया का स्टाफ ऑफिसर सिविल बनाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments