25.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह DC ने VC के जरिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की...

गिरिडीह DC ने VC के जरिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा की

गिरिडीह : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा के दौरान जिला स्तरीय वीसी के जरिए बुधवार को गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने  अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को 14 अगस्त तक लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त आवेदनों को सही से जांच कर जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह जिले को संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित कठिनाइयों का समाधान करते हुए Form Generate करने में सहयोग प्रदान करें।

डीसी ने सीडीपीओ को महिला पर्यवेक्षिका के आवेदन की समीक्षा का निर्देश दिया

डीसी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अपने स्तर से सभी BEEOs, BPOs, BRCs, CRPs के साथ Virtual Meeting कर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन भरने में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित करें। इसके अलावा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इस संबंध में सभी महिला पर्यवेक्षिका के आवेदन की प्रगति से संबंधित समीक्षा सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments