26.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के लिए 12 सितंबर ऐतिहासिक दिन होगा-चेंबर ऑफ कॉमर्स, अन्नपूर्णा देवी...

गिरिडीह के लिए 12 सितंबर ऐतिहासिक दिन होगा-चेंबर ऑफ कॉमर्स, अन्नपूर्णा देवी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना करेंगी

गिरिडीह : राजधानी रांची से गिरिडीह के लिए लंबे समय ट्रेन चलाने की मांग अब पूरी हो गई है. गिरिडीहवासियों के लिए 12 सितंबर का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन को न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कर रांची के लिए रवाना करेंगी। उक्त जानकारी भाजपा गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलान ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। कहा कि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा गिरिडीह से राज्य की राजधानी रांची के लिए गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन को स्वीकृति दी गई है। दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेन के लिए पहली बार विस्टाडोम कोच का तोहफा भी दिया गया है।

अब आसानी से राजधानी पहुंचेंगे यात्री

कहा कि शहर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों द्वारा वर्षों से यह मांग की जा रही थी कि गिरिडीह से राज्य की राजधानी रांची के लिए ट्रेन चले। जिससे यहां के विद्यार्थी, मरीज और लोगों को आसानी से राजधानी पहुंचा जा सके। गिरिडीह से रांची जाने के लिए लोगों को बस से जाना होता है या फिर पारसनाथ रेलवे स्टेशन से रांची जाना होता है। कहा कि इस ट्रेन का परिचालन रांची खुल कर टाटीसिलवे, मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा,  धनवार, जमुआ और महेशपुर होते हुए राजधानी पहुंचेगी. इस ट्रेन के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments