26.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih12 सितंबर को गिरिडीह में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होंगे ग्रामीण विकास...

12 सितंबर को गिरिडीह में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होंगे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम

गिरिडीह : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम 12 सितंबर को गिरिडीह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कहा कि मंत्री आलमगीर आलम का जनसुनवाई कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में ही आयोजित होगी। जिसमें जनसमस्याओं से जुड़े मामलो को ऑन द स्पॉट सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। बताया गया कि 12 सितंबर को सुबह दस बजे से पार्टी के जिला कार्यालय में निबंधन किया जाएगा। वहीं दोपहर एक बजे मंत्री पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनसमस्याओं से अवगत होने के साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सुलझाया जाएगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा

कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से धार्मिक स्थल, कब्रिस्तान, स्कूलों और मदरसा आदि तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क को मंजूरी देने के साथ विभिन्न प्रकार की पेंशन व्यवस्था आदि समसस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कहा कि हेमंत सरकार ने वृद्धा पेंशन को हर जाति के लिए शुरू कर दिया है। अब पूरे गठबंधन के कार्यकर्ताओं का फर्ज है उसे जरूरतमंद तक पहुंचाने की व्यवस्था हो, इसके लिए एक एक कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो अपने प्रखंड में वृद्धा पेंशन योजना से लोगों को जोड़े। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू, मुकेश साहा, मदन विश्वकर्मा समेत कई कांग्रेस नेता शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments