20.4 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariकेडीएच में करम पूर्व संध्या पर मांदर की थाप पर झूमे लोग

केडीएच में करम पूर्व संध्या पर मांदर की थाप पर झूमे लोग

खलारी, 24 सितम्बर :  एनके एरिया सरना समिति के द्वारा केडीएच सरना क्लब कॉलोनी में करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता उपस्थित थे। करम पूर्व संध्या पर सबसे पहले सरना प्रार्थना किया गया। उसके बाद सभी महिला पुरुष मांदर और नगाड़े के साथ करम गीत पर झूमते रहे। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि ने कहा कि करम पूजा भाई बहन का त्योहार है साथ ही यह हमारे प्रकृति और संस्कृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।यही कारण है कि करम पर्व पर करम डाल की पूजा होती है और महिलाएं बच्चे एव पुरूष मांदर, नगाड़े की थाप पर अपनी पारंपरिक एव सांस्कृतिक नृत्य करते हैं।आज हमें अपनी प्रकृति एव संस्कृति के सरंक्षण का संकल्प लेना चाहिए।इस मौके पर रंथू उरांव,लालचंद विश्वकर्मा, देवपाल मुंडा,कन्हाई पासी,दीपक भगत,शिवनाथ भगत,राजेंद्र उरांव, रामलखन गंझू, अमृत भोगता, मुकद्दर लोहरा,प्रभाकर गंझू, जालिम सिंह,सरहुल भगत,सुकरा उरांव, योगेंद्र उरांव, रवि उरांव, बिरजू लोहार,चरका पाहन, गोपाल सिंह, शिवनाथ भोगता,अशोक उरांव,जगरनाथ महतो,प्रकाश महतोनरेश करमाली,इंदिरा देवी,अनिता गंझू,बिंदु भगत,पार्वती देवी, ललिता देवी रंभा देवी,राजमुनि उरांव, सुनीत उरांव, सकून उरांव, किरण उरांव, प्रियंका देवी,रितु देवी,सुको देवी,नीलम टोप्पो आदि मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading