28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने खाद्य सामग्री से बनी रेसिपी की प्रदर्शनी का मुआयना...

गिरिडीह डीसी ने खाद्य सामग्री से बनी रेसिपी की प्रदर्शनी का मुआयना किया

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय परिसर में संकल्प सप्ताह का द्वितीय दिन “सबकी आकांक्षाएं सबका विकास” के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा मिलेट्स आरटीई एवं स्थानीय खाद्य सामग्री से बनी रेसिपी की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसका निरीक्षण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेम्ब्रम ने किया।

सेविकाएं एवं महिला प्रवेक्षिकाएं हुईं शामिल

इस मौके पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, जमुआ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर गर्भवती महिलाओं एवं 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया। गर्भवती महिलाओं को गोदभराई एवं 6 माह के पूर्व बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। गर्भवती, धात्री महिला, किशोरियों एवं बच्चों के साथ चौपाल लगाकर जागरुक व पौधरोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी की सेविका एवं महिला प्रवेक्षिका की उपस्थिति रही।

डीसी ने व्यय प्रेक्षक के साथ लेखा समाधान की बैठक की, निर्धारित समय-सीमा के अंदर व्यय लेखा कोषांग में जमा करने का निर्देश

इससे पूर्व व्यय प्रेक्षक, 33-डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों/चुनाव अभिकर्ता के साथ लेखा समाधान बैठक आहूत की गयी। बैठक में अभ्यर्थियों द्वारा पंजी में अंकित व्यय एवं व्यय लेखा कोषांग के उप कोषांगों के अनुसार विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की गई सूचना के आलोक में व्यय का मिलान किया गया। सभी अभ्यर्थियों का व्यय लेखा पंजी, अभिश्रव एवं एफिडेविट आदि सहित निर्धारित समय-सीमा के अंदर व्यय लेखा कोषांग में जमा करने का  निर्देश दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading