26.4 C
Ranchi
Wednesday, May 14, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित

खलारी। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की मंगलवार को संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय कमिटी के मुख्य सदस्य मोतीलाल महतो, पंचम एक्का, सुमित दा, रविन्द्र कुमार, राजु महतो उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत रतिया गंझू के स्वागत भाशण से हुआ। इस दौरान उन्होंने खलारी की विभिन्न समस्याओं को रखा। इसके बाद मुख्य सदस्य पंचम एक्का एवं मोतीलाल महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए झारखंडियों के हक और अधिकार की बात कही। उन्होने कहा कि झारखंड बनने के बाद आज तक कुछ भी नहीं हुआ। पुरानी सरकारों द्वारा झारखंडियो को छला गया है। बैठक में 21 लोगों को सम्मलित कर प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि खलारी प्रखण्ड के 14 पंचायतों में भी समिति के विस्तार किया जाएगा। बैठक से पुर्व केन्द्रीय कमिटी सदस्यों के द्वारा निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। बैठक में धर्मानाथ महतो, इरफान खान, मनोज भुइयां, राजेश महतो, दीपक कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, नारायण महतो, जगरनाथ महतो, शंकर महतो, गोविंद कुमार गौतम, अमलेश महतो, कृष्णा कुमार, प्रमोद महतो, बीरबल महतो, अशोक कुमार, राजेन्द्र महतो, उपेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments