20.4 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariगुलज़ार बाग खेल मैदान में "प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24"...

गुलज़ार बाग खेल मैदान में “प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24” का आयोजन, सेमीफाइनल व फाइनल मंगलवार को

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत गुलज़ार बाग खेल मैदान खलारी  में शनिवार को “प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24” का आयोजन किया गया, जिसमे आज का पहला मैच राय और तुमंग पंचायत के बीच खेला जाना था तुमांग समय से भूत ही विलम आने के कारण राय के टीम को नही नेट गोल मरवाकर  वॉक ओवर दिया गया । वहीं  दूसरा मैच लपरा और मायापुर के बीच बीच खेला जाना था जिसमे लपरा के समय से भूत विलम आने के कारण मायापुर को नेट गोल मरवाकर वॉक ओवर दिया गया। तीसरा  मैच चूरी दक्षिणी और चूरी पश्चिमी के बीच खेला गया जिसमे चूरी दक्षिणी  2-1गोल से  विजेता बना और सेमीफाइनल के लिया क्वालीफाई किया।  चौथा मैच बमने और चूरी मध्य के बीच खेला गया जिसमे बमने के टीम ने 1-0 गोल मार कर मैच  जीता और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया । मौके पर  प्रखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता प्रवीण उरांव ,बनने पंचायत समिति मनभावन कुमार लोहरा,खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा ,विश्रामपुर मुखिया दीपमाला कुमारी, बमने मुखिया शिवनाथ मुंडा , ,चूरी दक्षिणी मुखिया मलका मुंडा , चूरी उत्तरी की मुखिया ललिता देवी ,चूरी मध्य की मुखिया सुनीता देवी ,पंचायत सचिव पूषा मुंडा , महाबिर महतो , परीक्षित महतो , मेडिकल टीम के सदस्य ,रेफरी पवन कुमार एवम उनके सहयोगी , विजय कुमार ,रवि उरांव मैदान सहायक एवम अन्य पंचायतों के खिलाड़ी सब मौजूद हुए।  मंगलवार को गुलजारबाग़ खेल मैदान में सेमीफाइनल का पहला मैच 11 बजे से और दूसरा  सेमीफाइनल  मैच 12 बजे खेल जाएगा  उसके बाद  फाइनल मैच 02 बजे से खेला जाएगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading