20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariगायत्री मंदिर डकरा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पूजित...

गायत्री मंदिर डकरा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत और कलश का पूजन किया गया

डकरा। विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल, खलारी प्रखंड, के तत्वाधान में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत और कलश का प्रखंड क्षेत्र के गायत्री मंदिर डकरा में पूजन किया गया साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा और उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में पूरे प्रखंड के पांचों मंडलों से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक शशिकांत सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा निमित प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक सरना- सनातनी के घर में अयोध्या से आए निमंत्रण पत्र को लेकर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संपर्क अभियान चलाना है एवं उन्हें अपने निकटतम मंदिर के कमिटी से संपर्क कर हर मंदिर और घरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित करना है।

बैठक में उक्त कार्यक्रम के लिए मंडल संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई, जिसका विस्तार पंचायत स्तर तक करने की जिम्मेदारी मंडल संयोजकों व सह संयोजकों को दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के तरफ से कार्यक्रम के प्रांत संयोजक देवी सिंह, जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, जिला मंत्री रोबीन कुमार महतो, शैलेन्द्र शर्मा,भोला नाथ चौहान, संदीप सिंह,कार्तिक पाण्डेय, आंनद सिंह, अरविन्द सिंह, मुन्नु,उदय सिंह, मिथलेश प्रजापति, दीपक लोहरा, अशोक प्रजापति,सुरज ,‌ तरूण  ,चत्रूगुन भुंईया, विकास दुबे,रामसुरत यादव, सरिता देवी, ममता देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, दीपसिखा देवी , मुकेश ,शेखर सिंह ,विनोद शर्मा जी,शेरा चौहान, सतीश चौहान,रवी तुरी,सागर राम ,विक्की राम, किशन कुमार, राहुल राम, सत्यम कुमार , मनी लोहरा, मेघनाथ यादव ,सनी राम, अभिषेक कुमार ,विशाल नायक और भी बहुत सारे धर्म प्रेमी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading