20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडकरा मेन रोड में एके रेस्टोरेंट का फकीरा गंझू ने फीता काटकर...

डकरा मेन रोड में एके रेस्टोरेंट का फकीरा गंझू ने फीता काटकर उद्घाटन किया

डकरा। खलारी प्रखंड के डकरा मेन रोड कुमकुम फैशन मॉल में शुक्रवार को एके रेस्टोरेंट का उद्घाटन रेस्टोरेंट संचालक कर्मा गंझू के पिता फकीरा गंझू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संचालक कर्मा गंझू व सहयोगी अजय सिन्हा ने बताया कि उनके इस फैमिली रेस्टोरेंट में लोग बैठकर सुकून से लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही साउथ इंडियन,इंडियन फूड्स,चाईनीज,कोकटेल,बर्थडे पार्टी आर्डर साथ ही पार्टी आर्डरस की भी चुस्कियां ले सकते हैं। उन्होंने बताया की खलारी में तमाम रेस्टोरेंट खुले हैं लेकिन उनके एके रेस्टोरेंट में शुद्धता की गारंटी होगी। इसके साथ ही लोग हल्के म्यूजिक पर बैठकर अपने परिवार के साथ सुकून का एहसास कर सकेंगे। इस अवसर पर रंथू गंझू, मुकेश गंझू, राजूराम, समीकांत राय, निर्मला कुमारी,तारा कुमारी, चंदा कुमारी,लक्की सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading