25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के बहोरियाडीह निवासी सुभाष सिंह के ऊपर एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश। घायल अवस्था में बुधवार को इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस संबंध में घायल के भाई सतीश कुमार सिंह ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस बाबत घायल सुभाष सिंह ने बताया कि कल दोपहर में राजेश देव खलिहान से पुवाल ले जा रहा था। इस दरमियान मेरा कच्चा मकान का छपरा से पुवाल सटाकर पर किया। जिसमें कई खपरैल नीचे गिर कर टूट गया। मना करने पर गाली गलौज किया गया। इसी बीच राजेश देव ट्रेक्टर लेकर आया और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने लगा।

News – Naresh Sharma

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments