22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaयोगाचार्य सुषमा सुमन को झारखंड प्रांत के बरनवाल वैश्य महासभा महिला समिति...

योगाचार्य सुषमा सुमन को झारखंड प्रांत के बरनवाल वैश्य महासभा महिला समिति का बनाया गया अध्यक्ष

कोडरमा:झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा की बैठक गिरिडीह बरनवाल सेवा सदन में हुई, बैठक झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल के अध्यक्षता में हुई और बैठक की शुरुवात महाराजा अहिवरन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष लखनलाल बरनवाल और झारखंड प्रदेश के महामंत्री इंद्रजीत लाल ने संयुक्त रूप से किया , और लगभग तीन घंटा बैठक चली और झारखंड प्रदेश के बरनवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने संबोधित करते हुए बोला की हमारा समाज विभिन्न क्षेत्रों में आगे आ रहा है हमें महिलाओं के साथ मिलकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना है हमें कुरीतियों को छोड़कर अच्छी नीति को अपनाना है तभी अच्छे समाज का निर्माण संभव होगा आज योग के क्षेत्र हो यह धर्म संस्कार आयुर्वेद जिस तरह से निस्वार्थ भाव से समाज के लिए सेवा योगाचार्य सुषमा सुमन कर रही है, यह बहुत ही गर्व की बात है, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन योगाचार्य सुषमा सुमन को राष्ट्रीय सम्मान भी मिला बहुत अच्छा लगा सुनकर

News – Praveen Kumar

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments