28.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaग्रामीण विकास विभाग रांची के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत डॉक्यूमेंट्री...

ग्रामीण विकास विभाग रांची के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनानें को लेकर घाघरा प्रखंड के दो पंचायतों का क्षेत्र भ्रमण किया गया ।

ग्रामीण विकास विभाग रांची के मीडिया प्रभारी पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना में मिश्रित खेती पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने को लेकर शिवराजपुर और बदरी पंचायत का क्षेत्र भ्रमण शुक्रवार को किया गया। इस क्रम में बद्री पंचायत में लाभुक चरवा उराव के मिश्रित खेती को देखा जिसमें आम बागवानी के साथ-साथ कई सब्जी लगाए गए थे। इसके साथ ही क्या-क्या लगाया जा सकता है और कितने के आमदनी हुई पूरी चीजों की जानकारी भी ली गई। वही अत्याधिक आमदनी को लेकर और खेती बारी को बेहतर बनाने को लेकर सुझाव भी दिये गये।

ग्रामीण विकास विभाग रांची के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने को लेकर घाघरा प्रखंड के दो पंचायत का क्षेत्र भ्रमण

बिरसा हरित ग्राम योजना लेने के बाद आर्थिक स्थिति में किस प्रकार सुधार हुई और अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करते हैं , उक्त संबंध में भी विस्तृत जानकारी लिया गया। इसके बाद शिवराजपुर पंचायत में भी मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण कर फोटो और वीडियो बनाई गई। बीपीओ बेबी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया की पंचायत में बिरसा हरित क्रांति योजना अंतर्गत मिश्रित खेती करने वाले लोगों को चयनित विभाग द्वारा किया गया था, जिस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाया जाना था। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के आलोक में आज फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया गया है। मौके पर बीपीओ बेबी कुमारी, सहायक अभियंता रंजीत कुमार , कनीय अभियंता पंकज कुमार , मुखिया फिरंगी उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।

News गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments