25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदस वर्षीय रितिका के सर से माता पिता का उठा साया, वृद्ध...

दस वर्षीय रितिका के सर से माता पिता का उठा साया, वृद्ध नाना- नानी कर रहे वृद्धावस्था पेंशन की राशि से परवरिश

गुमला सदर प्रखंड के कुलाबीरा गांव की रहने वाली 10 वर्षीय रितिका के सर से उसके माता पिता का साया उठने के बाद उसकी परवरिश को लेकर वृद्घ नाना कोल्हा अहीर व वृद्ध नानी कमला देवी काफी चिंतित है। दोनो नाना नानी जीते जी सरकार द्वारा मिलने वाले वृद्धावस्था पेंशन से रितिका का किसी तरह परवरिश तो अभी कर ले रहे है मगर उनके मरने के बाद उसकी परवरिश कौन करेगा इसे लेकर अक्सर तनाव में रहते है। इसलिए दोनो नाना नानी मंगलवार को रितिका को साथ लेकर डीसी से मिलने पहुँचे थे। साथ ही डीसी से मिलकर रितिका को स्पॉन्सर शीप योजना से जोड़ने की मांग की है।

नाना कोल्हा अहीर ने बताया कि उनकी बेटी सुगंती देवी का विवाह वे फसिया पंचायत के रमेश गोप से किये थे। विवाह के बाद बेटी का दाम्पत्य जीवन सुखमय चल रहा था। मगर इसी बीच विवाह के कुछ ही दिन बाद पति तनाव में आकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद बेटी रितिका को साथ लेकर मायके आ गई। फिर मायके में ही रहने लगी। तभी इसी बीच तीन साल पूर्व बेटी भी घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नही मिला। गरीबी व तंगी के कारण ज्यादा खोजबीन नही किया गया और न ही थाना में गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज करा पाए।

जिसके बाद से वे खुद रितिका की परवरिश कर रहे है। नाना ने बताया कि वे वृद्ध हो चुके है। जिसके कारण खेती बारी करने में भी असमर्थ हो गए है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन से वे रितिका का परवरिश कर रहे है। मगर उनके गुजर जाने के बाद उसकी परवरिश कौन करेगा इस बात की चिंता सताती है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments