28.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड भाजपा द्वारा राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ कार्यक्रम की योजना

झारखंड भाजपा द्वारा राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ कार्यक्रम की योजना

आगामी 4 मार्च को भाजपा का हरेक मंडलों में राज्य सरकार की विफलताओं-भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय, जिला कमिटि की ओर से जिला पदाधिकारियों संग घाघरा एवं आदर मंडल के संयुक्त कार्य समिति बैठक अर्ध निर्मित सूर्य मंदिर छठ नगर घाघरा के प्रांगण में घाघरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक की अध्यक्षता में बैठक की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष सविंदर सिंह ने कहा राज्य की स्थिति ठीक नहीं है, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार चरम में पहुंच गया है। बिना घूस का कोई काम नही हो रहा है। सिर्फ फार्म भरवाकर राज्य सरकार ठगने का काम कर रही है। विकास का काम पूरी तरह चौपट हो गया है, भाजपा विपक्षी पार्टी होने के कारण राज्य सरकार के खिलाफ आगामी 4 मार्च को प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने आगामी 4 मार्च को झारखंड सरकार के विफलताओं, झारखंड में अबुआ आवास मे गड़बड़ी, युवाओं को 5 लाख नौकरी देने की बात नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात, बिजली बिल में बढ़ोतरी,बालू में भ्रष्टाचार संबंधित ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही।

उपस्थिति –

मौके पर मुख्य पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह एस टी मोर्चा छोटानागपुर प्रभारी तिंबू उरांव,भाजपा आदर मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप,अनिल प्रसाद, भाजपा यूवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष सोनी,भाजपा महामंत्री अरुणजय सिंह, सुनील प्रसाद हरिलाल उरांव,जय नारायण सिंह, राधेश्याम सिंह,दिनेश केवट,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, अलका देवी सलावंती देवी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थें।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments