22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से मना

ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से मना

खलारी – 88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर में शुक्रवार को भव्य शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिपरवार के सिविल अधिकारी सुमन कुमार के साथ सहायक अभियंता नागेंद्र राम, सिविल कर्मचारियों में सुमंतो दास, सतीश कुमार, विश्वनाथ यादव, महेश मुंडा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन कुमार ने दीपप्रज्वलन कर किया साथ ही उन्होंने शिव पिता का ध्वज भी फहराया। मौके पर गीता पाठशाला की नियमित बीके प्रीति बहन ने कहा कि शिवरात्रि वास्तव में शिव जयंती है जो पिछले संगम युग मे शिव बाबा ने पतित दुनिया को पावन बनाने का महान कार्य किया था, उसी का यादगार है। द्वापर से शिवलिंग स्थापित कर ऋणि आत्मायें पूजा अर्चना आरंभ की, जो आज भी चल रही है ।

उन्होंने कहा कि देवी देवताओं पर सुगंधित पुष्प चढ़ाने की प्रथा है लेकिन शिवलिंग पर कांटा धतूरा आदि चढ़ाने के पीछे का आध्यात्मिक रहस्य यह है कि आज के दिन हम प्रतिकात्मक अपने अंदर के तमाम दुर्गुण रूपी कांटे विष वाले धतूरा के पुष्प को चढ़ाकर मुक्त होते है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया पतीत हो जाती है तो उसे पावन बनाने के लिए भारत के अविनाशी खंड पर शिव बाबा का अवतरण होता है और वे पतित दुनिया को पावन बनाने का महान कार्य करते हैं। इसी का यादगार शिव जयंती हैं। मुख्य अतिथि सुमन कुमार ने बताया कि हमे पवित्र मन की भाव से दूसरे के कल्याण के इच्छा से शिवरात्रि माननी चाहिए। कहा कि शिवरात्रि का पर्व अपने अंदर की बुराई को त्यागने का पर्व है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मन जब परमात्मा शक्ति से जुड़ता है तो मार्ग में कितनी भी परिस्थितियों आये, तो भी व्यक्ति बिना हलचल में आये उनको पार कर सकता है। कार्यक्रम में आकर्षक शिवलिंग को फूल माला से सजाया गया था। कार्यक्रम के बीच-बीच में सेवा केंद्र के भाई बहनों द्वारा आकर्षक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया।

News – Kumar Prakash

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments