24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसिविल कोर्ट में पेश : साइबर अपराधी को 50 हजार ठगी करने...

सिविल कोर्ट में पेश : साइबर अपराधी को 50 हजार ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

सरिया थाना पुलिस ने 50 हजार रुपए ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर मंगलवार को सिविल कोर्ट में पेश किया।जंहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। गिरफ्तार आरोपी सिकंदर कुमार सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया का रहने वाला है। बताया गया कि पकड़े गए अपराधी के विरुद्ध साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 12/24 के तहत केस दर्ज है। उस पर 50 हजार ठगी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक मोबाइल भी जप्त किया है। बताया गया एसबिआई योनो रिवार्ड पॅइंट रिडीम करने के नाम पर वह लोगों से आईडी पासवर्ड प्राप्त कर ठगी करता था।

News – Naresh Sharma.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments