22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछोटी बहन से घरेलू विवाद होने पर बड़े भाई ने आक्रोशित होकर...

छोटी बहन से घरेलू विवाद होने पर बड़े भाई ने आक्रोशित होकर ब्लेड से स्वयं अपना गला काट लिया, सदर अस्पताल गुमला में भर्ती।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना स्थित कापु लूंगा ग्राम में भाई बहन के विवाद में, भाई ने अपना गला स्वयं काट लिया। मामला कुछ इस प्रकार है कि 18 वर्ष विष्णु गोप (पिता – स्व० विनोद गोप) दिल्ली की किसी लड़की से अकसर बातें किया करता था। जब उसकी छोटी बहन ने उसे बातें करने से रोक लगाई तो वह आक्रोश के आकर मार- पीट करने लगा। मार पीट के साथ साथ विष्णु अपनी बहन का गला भी दबाने लगा था। या देख जब परिजनों ने उसे ऐसा करने से मना किया और डाट फटकार लगाई तो वह अपना आपा खो बैठा। अनियंत्रित आक्रोश में आकर विष्णु ने धारदार ब्लेड से स्वयं अपने गले को रेत डाला। परिजनों के द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल गुमला में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments