24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाकपा माले ने मनाया सहिदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस

भाकपा माले ने मनाया सहिदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस

भाकपा माले लिबरेशन जिला कमेटी गुमला के द्वारा आज दिनांक 23 मार्च 2024 को जिला मुख्यालय में शहीद ए आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस भगत सिंह के चित्र पर सामूहिक माल्यार्पण कर मनाया गया। सर्वप्रथम तारों के साथ “शहीद भगत सिंह अमर रहे”, “शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए भगत सिंह के क्रांतिकारी रास्ते को आगे बढ़ाओ”, “भाजपा हटाओ” ,”देश बचाओ,संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ”, “कॉर्पोरेट परस्त सांप्रदायिक फासीवाद को ध्वस्त करो”, नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए सामूहिक संकल्प लिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कमरेड गजेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी राज्य के 10 सालों के शासन काल में तबाही और बर्बादी का दिन जनता को देखना पड़ा है। तो दूसरी तरफ कुछ पूंजीपतियों का विकास हुआ है जिसे मोदी जी देश का विकास कहते हैं। बेरोजगारी महंगाई शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मुद्दे मोदी के पास नहीं है। जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है और मोदी शासन में जांच एजेंसी के जरिए स्टिंग मुख्यमंत्री को जेल का रास्ता दिखा रही है। गुस्से में आम जनता है और 2024 में सत्ता से उखाड़ फेंकने की पूरी तैयारी कर ली है।

शहादत कार्यक्रम में मजदूर नेता महेंद्र जंक्शन उरांव, मजदूर नेता रवि उरांव ,दर्शन उरांव ,चेंग्रे उरांव ,सुषमा देवी सुखदेव उरांव, राम अवतार साहू, हुमायूं साहू, बिरजानंद उरांव जगल मुंडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments