27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghभाजपा के हजारीबाग संसदीय चुनाव कार्यालय में आयोजित हुआ प्रेस- कांफ्रेंस

भाजपा के हजारीबाग संसदीय चुनाव कार्यालय में आयोजित हुआ प्रेस- कांफ्रेंस

कांग्रेस “घोटालेबाज” पार्टी है और आयकर विभाग ने “डिफाल्टर” होने के कारण उनपर जनहित और राष्ट्रहित में नकेल कसा है – मनीष जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय से एक महत्वपूर्ण प्रेस- वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रेस/मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रिज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो की बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार आयकर विभाग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है लेकिन न्यायालय में अपने बचाव पक्ष के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है।

मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर जनता को बरगलाने में जुटे हैं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आयकर विभाग ने डिफाल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड रुपए के प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रिज किया है। एक और कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि उनके पास ट्रेन में आने जाने का पैसा नहीं है, जबकि उनके नेता राहुल गांधी स्वयं चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं। सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लख रुपए नगद चंदा लिया। 105 करोड रुपए का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ रुपए जमा कराया। कांग्रेस ने उसे समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। क्योंकि कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड रुपए का आयकर वैध है। कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी।

भाजपा सांसद प्रत्याशी सह विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कई बैंक खाता संचालित हैं और कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी है। एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा की भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होते है फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझते हैं यह जनता को समझने की जरूरत है ।

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को संपूर्ण हजारीबाग लोस क्षेत्र से मिल रहा है अपार जनसमर्थन, होगी ऐतिहासिक जीत- विवेकानंद सिंह

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने प्रेस- कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया की हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा पार्टी ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहें मनीष जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है और उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही उनका लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा ताबड़तोड़ जारी है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता सिपाही की तरह चुनावी जंग के मैदान में कमर कस चुके हैं। विवेकानंद सिंह ने बताया की चुनाव में करीब 55 दिनों का समय बाकी है और भाजपा कार्यकर्ता जहां एक-एक दरवाजे तक दस्तक देंगे वहीं हमारे पार्टी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल हर एक पंचायत के गांव गांव तक पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक के तूफानी दौरे में पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में लहर दिख रही है और हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन की संभावित तिथि 01 मई 2024 को बताते हुए कहा की नामांकन में पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर एक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ता और मतदाता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। नामांकन के पश्चात पार्टी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय नेता भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में दस्तक देंगे। उन्होंने यह भी कहा की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की एतिहासिक जीत होगी ।

 

हजारीबाग लोस की बड़ी समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या है, इनके निजात का रहेगा प्रयास – मनीष जायसवाल

प्रेस- वार्ता में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए हजारीबाग के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में करीब 25 से 30 वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं और सभी ने हजारीबाग को ऊपर उठाने का सकारात्मक कार्य और प्रयास किया है। 1980 के हजारीबाग और वर्तमान 2024 के हजारीबाग में कोई अंतर है तो उसमें भाजपा के सभी सांसदों का योगदान भी है। समस्या कभी भी खत्म नहीं होगी लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं से पूर्व से ही मैं अवगत हूं और निश्चित रूप से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह बखूबी प्रतीत हो रहा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा या समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या की समस्या है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग मुद्दे हैं। मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव, मांडू, रामगढ़ और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन का दर्द सबसे कठिन है। हजारीबाग और रामगढ़ क्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन की कमी लोगों को खलती है। यहां से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधे ट्रेन का परिचालन होना बेहद जरूरी है। चौपारण क्षेत्र में वर्षों से अधूरा पड़ा फ्लाई का निर्माण भी बेहद जरूरी है। रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में प्रदूषण बड़ी समस्या है। बड़कागांव चौक पर जाम की समस्या आम है। टाटीझरिया और विष्णुगढ़ क्षेत्र में पलायन की समस्या विकराल है। रामगढ़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या लोगों का जी का जंजाल बनी हुई है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों की अलग-अलग समस्याएं हैं और अगर सांसद बना तो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सकारात्मक प्रयास अवश्य करूंगा ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मोदीमय है और एक एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को आतुर है – मनीष जायसवाल

पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को किसी से भी कोई चौनुती नहीं है। हमारे पास नरेंद्र मोदी का चेहरा है उनके आगे विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बयार बह रही है और पुरा क्षेत्र मोदीमय है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को बेहद आतुर है ।

मौके ये ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला महामंत्री सुनिल साहू, जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पू, लोकसभा चुनाव के संयोजक टुन्नु गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण मेहता, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पंचम चौधरी, महेश्वर महतो, प्रो.आलोक सिंह, नेपाल महतो, हजारीबाग लोकसभा चुनाव कार्यलय प्रभारी विजय वर्मा, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments