23.1 C
Ranchi
Thursday, May 22, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरायडीह प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, शांति...

रायडीह प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व, शांति व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस बल की की गई थी तैनाती

रायडीह प्रखंड क्षेत्र में होली को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। सुबह से ही बच्चे हाथ में पिचकारी रंग लेकर गली मोहल्ले में घूमते नजर आए। वही लोगों पर पिचकारी से रंग लगाते देखे गए। बड़े बुजुर्ग व महिलाएं भी जमकर होली का आनंद लिया। मंगलवार की दोपहर तक लोग होली पर्व का आनंद लेते देखे गए। वही समूह बनाकर लड़कियां नृत्य करती नजर आई और लड़कों ने भी जगह-जगह पर डीजे साउंड के धुन पर नाच गान किया। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। वही चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों द्वारा हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जा रही थी। वहीं पूरे क्षेत्र में शांतिमय माहौल में होली पर्व मनाया गया इस बीच क्षेत्र में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments