25.1 C
Ranchi
Saturday, May 10, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसिकोइ गांव के एक होटल में आसमानी बिजली की चपेट में आने...

सिकोइ गांव के एक होटल में आसमानी बिजली की चपेट में आने से 6 लोग घायल, तीन घायलों को लाया गया सदर अस्पताल

गुमला – रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकाई गांव के एक होटल में सोमवार की अपराह्न लगभग 3:30 बजे आसमानी बिजली गिरने से होटल में मौजूद छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के उपरांत गंभीर रूप से घायल सिकोई निवासी होटल मालिक जलधर मुंडा, शत्रुघ्न गोसाई और करमी देवी को सदर अस्पताल लाया गया। वहीं पुआ मुंडा, बबलू गोसाई और जयमुनी कुमारी का उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अपराह्न लगभग 3:30 बजे बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पांच लोग उक्त होटल पहुंचे और होटल के कमरे में बचने लगे तभी आसमानी बिजली के गिरने से चार लोग बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह ले जाया गया।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments