20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghझापा हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का से...

झापा हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का से किया औपचारिक मुलाकात

लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा – परिचर्चा
झारखंड पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव: केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का

झारखंड पार्टी (झापा) के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का से झारखंड पार्टी हजारीबाग लोकसभा प्रभारी सह हजारीबाग लोकसभा से संभावित लोकसभा उम्मीदवार राजकुमार कुशवाहा उर्फ बब्लू कुशवाहा ने औपचारिक मुलाकात किया। हजारीबाग सहित झारखंड के लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा किया। इस मौके पर गुड फ्राइडे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि फिलहाल झारखंड पार्टी झारखंड के चार लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। झारखंड के खूंटी लोहरदगा, हजारीबाग और चाईबासा से फिलहाल उम्मीदवार उतारेगी आगे की रणनीति को लेकर बताया कि झारखंड पार्टी सभी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर निर्णय कर रही है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा को लेकर कहा कि जल्द ही सभी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रांची में जल्द ही की जाएगी। झारखंड पार्टी के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है और झारखंड पार्टी पुरे दम खम के साथ लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन करेगी। कहा कि झारखंड पार्टी माटी की पार्टी है जल, जंगल, जमीन की पार्टी है। झारखंड के आदिवासियों मूल वासियों की पार्टी है। कहा कि झारखंड पार्टी तत्कालीन बिहार विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाई है। झारखंड की जनता राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है और विकल्प के रूप में झारखंड पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है। झारखंड में बदलाव की कहानी लिखी जा चुकी है निश्चित तौर पर बदलाव होगा और झारखंड पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव जीतने का काम करेगी।

इस मौके पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, विभव संदेश एक्का, मुखिया नारायण प्रसाद, किशोर कुमार आदि शामिल थे।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading