गिरिडीह (कमलनयन) : विश्व के मानचित्र में उम्दा अभ्रख उद्योग के लिए प्रसिद्ध कोडरमा-05 संसदीय सीट पर अगले महीने होनेवाले लोस चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी का मुकाबला झारखंड विस-2022 में उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्राप्त भाकपा माले के बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह से होगा। शनिवार को इंडिया गठबंधन ने कोडरमा सीट पर बगोदर से तीन दफे विधायक बने विनोद कुमार सिंह को टिकट देने की घोषणा की. घोषणा के बाद अब यह तय हो गया है कि कोडरमा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. महागठबन्धन से टिकट मिलने के बाद शनिवार को विनोद सिंह ने इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस संवाददाता से कहा कि कोडरमा में मुकाबला भाजपा बनाम कोडरमा अवाम के बीच होगा।
विनोद सिंंह अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे हैं
टिकट कंर्फम होने के बाद बातचीत के दौरान श्री सिंह ने कहा कि 1977 से अबतक हुए चुनावों में तीन दशक तक कोडरमा में भाजपा जीतती रही है, जिसका हिसाब क्षेत्र की जनता भाजपा से मांगेगी। इंडिया एलायंस प्रत्याशी ने कहा कि कोडरमा की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो कोडरमा क्षेत्र के अवाम की आवाज संसद में गूंजेगी। माले विधायक ने कहा कि स्व. महेन्द्र सिंह के आदर्शों पर चलते हुए बगोदर विस क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। जनता के सवालों को लेकर क्षेत्र के जनमानस की आवाज से समझौता करना उनके स्वभाव में नहीं है। भाकपा माले हमेशा गरीबों, मजदूरों, दलितों, अप्रवासी श्रमिकों, अल्पसंख्यकों एवं जरूरतमंदों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक प्रभावी ढंग से उठाते हुए मुखर रही है। गौरतलब है कि 48 वर्षीय विनोद कुमार सिंह दो हजार के दशक में झारखंड की मुखर आवाज रहे स्व. महेन्द्र सिह के पुत्र हैं। बीएचयू से पीजी कर सक्रिय राजनीति में आए विनोद सिंह बगोदर से तीन बार विधायक बने हैं। शनिवार को पटना में इंडिया गठबंधन ने झारखंड-बिहार में 5 सीटें वाम दलों को देने की विधिवत घोषणा की, जिसमें झारखंड की कोडरमा सीट भाकपा माले के खाते में गई है। भाजपा ने पहली सूची में ही मौजूदा सांसद अन्नपूर्णा देवी को टिकट थमा दिया है। कोडरमा की जनता इस बार किसे चुनकर लोकसभा भेजती है यह देखना दिलचस्प होगा.
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







