भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, किया अभूतपूर्व स्वागत
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत करीब 35 गांवों का सघन तुफानी दौरा किया और जनसंपर्क एवं जनसंवाद के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत बोंगाबार ग्राम से जनसंपर्क और समापन दिगवार में जनसंवाद के साथ किया। मनीष जायसवाल ने इस दौरान रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के बोंगाबार नीमटोला, मंडाटांड़, बगाहदोहर, करमाली टोला, जोगियागढ़ा, अंबाटांड़, सांडी शिव नगर, मनमोहन नगर, धनहरा चौक, रामानगर चौक, नई सराय चौक, बिनझार, फुलसराय, मनुवा, हेसला, अरगड़ा बेंगा चौक, सुभाष नगर, चौहान मुहल्ला, अरगडा बाजार, रोलर चौक, सिरका दुर्गा मंडप चौक, सिरका टेकर स्टैंड, बड़काटांड़ सिरग, कउवा बेड़ा सिरग, चुना भट्ठा, जी. एम. ऑफिस मोड़, झोपड़ी मोहल्ला अरगड़ा, कुंवर सिंह चौक, रांची रोड़, पोचरा, दिगवार चौक, दिगवार, दिगवार पार टांड़ शुभम चौक, लुंगू, हेठ बीघा सहित अन्य जगहों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हरेक गांवों में भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। अरगड़ा चौक से दर्जनों बाइक जत्थे और गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल दल आजसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उत्साहित होकर उनका अभिनंदन किया। पूरे रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।
क्षेत्र के कई मंदिरों में टेका माथा, भाजपा- आजसू कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के गूंज के साथ मनीष जायसवाल का किया स्वागत
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के इलाके में तुफानी जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान के दौरान कई मंदिरों में देवी- देवताओं के समक्ष माथा टेका और क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा और आजसू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम की गूंज के साथ भाजपा-आजसू का पट्टा और भगवा अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवामय रहा ।
हजारीबाग लोकसभा के सभी विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा विस्थापन है, आपका आशिर्वाद रहा तो विस्थापितों के दर्द को संसद में उठाऊंगा- मनीष जायसवाल
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के तूफानी दौरे पर निकले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में आपको पीएम और सांसद चुनना है। आपके पास दो विकल्प है। एक तरफ गांधी परिवार के नेतृत्व में 26 दलों का इंडी महागठबंधन तो दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन। विचार आपको करना है की एनडीए गठबंधन का साथ देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है या नेता विहीन खिचड़ी ठगबंधन की सरकार बनानी है। मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं लेकिन एक समस्या जो सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉमन है वो है विस्थापन की समस्या। उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद अगर रहा तो निश्चित रूप से विस्थापन के दर्द को संसद पटल पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा और खनन क्षेत्र में एक पॉलिसी बनाने की वकालत करूंगा ताकि विस्थापितों को उनका सही हक और अधिकार मिल सके ।
जो राम को लाएं हैं, हम उनको ही लायेंगे, हजारीबाग से एक फूल खिलाकर तीसरी बार मोदी को पीएम बनाएंगे- तिवारी महतो
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उनके साथ रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के दौरे में साथ चल रहें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तिवारी महतो ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की जो राम को लाएं हैं, हम उनको ही लायेंगे, हजारीबाग से एक फूल खिलाकर तीसरी बार मोदी को पीएम बनाएंगे। तिवारी महतो ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 60 सालों से पार्टी ने ठगा है उसका इस बार मांडू विधानसभा क्षेत्र में जमानत जप्त कराने का कार्य जनता करेगी ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
मौके पर विशेषरूप से रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, आजसू के केंद्रीय महासचिव तिवारी महतो, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू जिला संगठन सचिव गुड्डू सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के संयोजक रणंजय कुमार उर्फ़ कुंटू बाबू, रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी, भाजपा नेता रणजीत सिन्हा, राजीव जायसवाल, पप्पू मिश्रा, रंजीत पांडेय, उमेश मेहता रमेश दांगी, दिलीप दांगी, प्रदीप ठाकुर, रंजन फौजी, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद रामगढ़ योगेश बेदिया, राजु चतुर्वेदी, खिरोधर महतो, आनंद बेदिया, कालीचरण महतो, छोटू पटेल, शिबू प्रजापति, पुरुषोत्तम पांडे, खीरोधर साहू, रविंद्र गुप्ता, राज दीपक, आकाश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद दुबे, विजय कुमार राम, दयानंद ठाकुर, भीम सेन चौहान, दुकानदार संघ अध्यक्ष अरगड़ा लालो सिंह, राकेश कुमार, मुकेश साव, इंद्र कुमार पंडित, धीरज कुमार, रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहें ।
News – Vijay Chaudhary.
Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)The Indian Garage Co Men's Slim Fit Casual Striped Cotton Shirt
₹405.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹946.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ORHANS Women's Organza Silk Saree with Unstitched Blouse Piece Heavy Embroidery Work and Floral Pattern | Womens Sarees for Weddings | Party and Festivals Sari for Woman | Latest Silk Saree
₹999.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Silk Saree | Kanjivaram Silk Saree With Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







