24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghलोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

प्रशिक्षु आईएएस समेत 07 दंडाधिकारी व 150 पुलिस के जवान कारवाई के दौरान रहे मौजूद

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में शनिवार को देर शाम प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। आज देर शाम केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 150 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कारवाई में मौजूद रहे। यह निरीक्षण शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चला। इस औचक निरीक्षण की कारवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन,बैरक व पंजी समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।आईएएस प्रोबेशनर ने निरीक्षण की कारवाई के उपरान्त बताया कि नियमित अंतराल में जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है।

जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर हर बिंदुओं पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने बताया की इस निरीक्षण की कारवाई के दौरान कोई भी अतिगंभीर सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव व विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश प्राप्त है ताकि इस प्रकार की घटना को रोका जा सके। सदर एसडीओ ने बताया कि आज देर शाम औचक निरीक्षण की कारवाई की गई है। आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था के संदर्भ में कारवाई की जा रही है।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading