32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghजिला अभियंता को संवेदक संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला अभियंता को संवेदक संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हजारीबाग। डीवीसी चौक स्थित संवेदक संघ के कार्यालय में स्वर्गीय चंद्रभूषण सिंह, जिलाअभियंता, जिला परिषद हजारीबाग के निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया तथा सभी संवेदकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी संवेदकों ने बारी-बारी से स्व चंद्रभूषणसिंह जिला अभियंता के तसवीर पर माल्यार्पण किया। #संवेदकसंघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रभूषण सिंह, जिला अभियंता एक अच्छे और मधुर व्यवहार के नेक दिल इंसान थे वह सभी संवेदक को मिलाकर चलने वाले व्यक्ति थे। अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी जगहों पर उनकी एक अलग पहचान थी।

कार्यक्रम में संघ के सचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष विशेश्वर यादव, पुरुषोत्तम सिंह, प्रकाश कुशवाहा, अमरेंद्र यादव, इंद्रजीत मेहता, पवन पांडे, बहादुर पटेल, सुजीत मेहता, दीनानाथ यादव, आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, विपिन कुमार मेहता, रंजीत कुमार मेहता, बालेश्वर मेहता, गणेश यादव, रोहित मेहता, रक्ष पाल दांगी, नागेंद्र शुक्ला, अनिकेत रंजन, मनोज बाजपेई, मनोज चौबे, बसंत प्रजापति, कालेश्वर ठाकुर, मंटू कुमार सिंह, विवेक सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश मेहता, सुरेंद्र कुमार मेहता, आदित्य श्रीवास्तव, रवि शंकर यादव, अशोक प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश नायक, बादल राज, रवि कुमार, अमरेंद्र यादव, अजीत कुमार, रवि सिंह, एस के शर्मा, रवि यादव मुकेश कुमार बालेश्वर मेहता श्रीकांत मेहता, सुरेंद्र प्रसाद, प्रमोद पांडे प्रदीप, अरुण शर्मा, भोला महतो, अभिषेक कुमार पांडे सैकड़ो संवेदक उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading