31.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआगामी 24-04-24 को लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव निर्वाचन पदाधिकारी...

आगामी 24-04-24 को लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव निर्वाचन पदाधिकारी गुमला के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे

नामांकन जुलूस में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
इसे सफल बनाने हेतु भाजपा की बैठक चुनावी कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह व जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया नामांकन जुलूस में लोहरदगा लोकसभा के सभी बूथों से कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संगठन द्वारा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,सन्नी टोप्पो,मांडर विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वहीं झारखंड प्रदेश भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान टोली की बैठक चुनावी कार्यालय में लोहरदगा लोकसभा के संयोजक श्याम सुंदर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें मुख्य रूप से अभियान प्रमुख राकेश भास्कर उपस्थित हुए।
अभियान प्रमुख राकेश भास्कर ने कहा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जातीय समीकरण के हिसाब से विधानसभा स्तरीय सामाजिक अभियान टोली का निर्माण किया गया है, यह टोली सामाजिक-राजनैतिक,प्रबुद्धजनों से संपर्क करेंगे,लाभार्थियों से मिलकर मोदी जी की गारंटी पर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
लोहरदगा लोकसभा के पांचों विधानसभा में अभियान समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर भाजपा के लिय वोट मांगेंगे।
धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा लोकसभा अभियान टोली के सह संयोजक सागर उरांव ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,सह अभियान प्रमुख उमेश रंजन साहू,राधा मोहन साहू,अनुपचन्द्र अधिकारी,बिहारी प्रसाद, अजय पंकज, लालमोहन साहू दिनेश्वर प्रसाद ,निर्मल गोयल, विनोद राम,किशोर मिश्रा, विपिन सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments