30.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड आंदोलनकारी स्टीफन किंडो ने नामांकन पत्र दाखिल किया

झारखंड आंदोलनकारी स्टीफन किंडो ने नामांकन पत्र दाखिल किया

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा गुमला जिला के तत्वावधान में आज लोहरदगा संसदीय सीट से झारखंड आंदोलनकारी स्टीफन किंडो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व जशपुर रोड स्थित करैन्धी बगीचा से बड़ी संख्या में परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ झारखंड आंदोलनकारियों ने जुलूस निकालकर हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने बेहतर झारखंड राज्य बनाने , लोहरदगा गुमला जिला को विकास का मॉडल बनाने,

क्षेत्र से पलायन विस्थापन को रोकने के लिए खनिज आधारित एवं कृषि आधारित उद्योग लगाने का संकल्प लिया। राज्य में समता जजमेंट लागू करने के प्रति आंदोलनकारी ने अपनी प्रतिबद्धता दुहराये।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह दक्षिण छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की केंद्रीय संयोजक श्रीमती सरोजिनी कच्छप, गुमला जिला अध्यक्ष सीताराम उरांव, जिदन कोल,,सोमारी उरांव, विजय इसाक तोप्पो, सुजात टोप्पो, प्रतिमा कुजूर, छेदी अंसारी, अश्रीता कुजुर्, महेंद्र उरांव, जुबैर अंसारी, सुधीर उरांव, दिलमोहन मुंडा, पंचस उरांव सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी गण उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments