23.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghशादी टूटने से परेशान जवान ने डीआईजी आवास में गोली मारकर की...

शादी टूटने से परेशान जवान ने डीआईजी आवास में गोली मारकर की आत्महत्या

हजारीबाग में डीआईजी आवास पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह की है, जब डीआईजी आवास पर ड्यूटी पर तैनात जवान विकास कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई, हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

बताया जाता है कि डीआईजी आवास के गेट पर गार्ड पोस्ट में सुबह तीन बजे से सुबह पांच बजे तक संतरी की
ड्यूटी पर तैनात हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विकास कुमार 2017 बैच के आरक्षी थे। वह झारपों के
रहने वाले थे। आवास गार्ड विकास कुमार ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

शादी कटने से परेशान चल रहा था जवान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का दो बार शादी कट गया था, जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याओं से भी परेशान चल रहा था। बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments