26.1 C
Ranchi
Saturday, July 27, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihविनोद सिंह और कल्पना सोरेन के पक्ष में हुई चुनावी सभा में...

विनोद सिंह और कल्पना सोरेन के पक्ष में हुई चुनावी सभा में झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा-चार चरणों के चुनावों में इंडिया गठबंधन आगे है 

गिरिडीह (कमलनयन) : कोडरमा लोस सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गाण्डेय विस उप चुनाव में श्रीमती कल्पना सोरेन के समर्थन में बुधवार को बेंगाबाद में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे राजद आलाकमान के शीर्ष तेजस्वी यादव ने वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में केन्द्र में सतारूढ़ एनडीए सरकार के खिलाफ देशव्यापी बदलाव की लहर है। सीएम ने कहा कि झारखंड में लोस की सभी 14 सीटो सहित गाण्डेय विस उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार . जीत रहे  है। उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों के चुनावों में इंडिया ब्लॉक एनडीए से काफी आगे है। पांचवे-छठे चरण में भी राज्य की शेष सीटों पर एनडीए हार रही है। भाजपा पर हमले करते हुए सीएम ने कहा कि तानाशाह और झूठे वायदे कर सत्ता में आयी भाजपा को राज्य की जनता वोट के जरिये जवाब देने को आतुर है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को पीएम ने गिरिडीह-कोडरमा की चुनावी सभा में झारखंड के विकास की चर्चा पर मौन रहकर राज्य की जनता के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है. वे केवल नफरत की राजनीति करते है।

बिहार-झारखंड के लोग गुजरातियों से डरनेवाले नहीं हैं : तेजस्वी यादव

इंडिया गठबंधन की चुनावी रैली में बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे राजद अलाकमान के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र में सतारूढ़ एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने हमेशा जब-जब बिहार-झारखंड में गैर एनडीए सरकार बनी, तब तब सौतेला व्यवहार कर दोनों राज्यों के हक और अधिकार छीनने का काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन ने अपने राज्य का हक मांगा तो उन्हें षडयंत्र कर जेल भेज दिया। लेकिन झारखंड-बिहार के लोग गुजरातियों से डरनेवाले नहीं हैं। इन प्रदेशों के लोग तो उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने का काम करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 2014 और 2019 में भाजपा ने देश के लोगों को सब्जबाग दिखाकर वोट लिया लेकिन इस बार यह चलनेवाला नहीं है, इसलिए पीएम मोदी मंगलसूत्र छीनने का भय दिखाकर, नफरत की सियासत कर जनता को मूर्ख बनाना चाहते हैं जो, होनेवाला नहीं है। नीतीश कुमार पर भी तेजस्वी ने तंज कसा और पलटू चाचा के बारे में क्या कहे उन्हें तो हाईजेक कर लिया गया है।

भाजपा भाई-भाई को आपस में लड़ाने की सियासत करने पर आमादा है: कल्पना सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा अलाकमान की शीर्ष नेत्री गाण्डेय विस उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन बेंगाबाद की चुनावी सभा में बुधवार को फिर भाजपा पर तीखे हमले किये और कहा कि केन्द्र में पीएम मोदी की सरकार ने 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के साथ भेदभाव की नीति अपनाती रही है। राज्य के विकास को लेकर जमकर सौतेला व्यवहार किया गया। लेकिन इससे इतर हेमंत सोरेन ने अपने बलबूते पर राज्य में समावेशी विकास की योजनाएं चलाई तो घबराकर एक षड्यंत्र के तहत चुनाव के ठीक पहले उन्हें जेल में बंद कर दिया। कल्पना सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन आम चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ रही है और भाजपा भाई-भाई को आपस में लड़ाने की सियासत कर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि कोडरमा लोस और गाण्डेय विस का चुनाव हम भारी अंतर से जीत रहे हैं। राज्य की जनता जेल का बदला वोटों से लेने के लिए आतुर है। जनसभा को मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य सोनू सहित कई अन्य मंत्री और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संबोधित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments