24.8 C
Ranchi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaतीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग में सुगा कांटा कांसीर टांड़...

तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग में सुगा कांटा कांसीर टांड़ निवासी युवक ने कीटनाशक का किया सेवन

गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगा कांटा कांसीर टांड़ निवासी 19 वर्षीय ललित तिर्की ने गुरुवार की शाम कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत खराब होने पर परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक का गांव के ही एक महिला से प्रेम प्रसंग विगत 5 वर्षों से चल रहा है। महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला अपने पति के साथ रांची में रहती है।

युवक भी बीच-बीच में उससे मिलने रांची जाता है। तीन दिन पहले ही वह पूरे परिवार के साथ गांव आई थी। इसी बीच युवक से उसका विवाद हो गया। महिला ने युवक से कहा कि वह शादीशुदा है और अब वह उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहती है। इसके बाद युवक सदमा में आ गया और गुरुवार की शाम घर में रखा चूहा मारने वाला दवा का सेवन कर लिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments