23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमोरेंग नायक टोली में पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने श्रमदान...

मोरेंग नायक टोली में पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा से किया डाड़ी का मरम्मत कार्य

बसिया-प्रखंड अंतर्गत मोरेंग नायक टोली में पानी की भीषण समस्या को देखते हुए वहाँ के ग्रामीणों ने श्रम दान एवं चंदा से राशि इकठ्ठा कर डाड़ी की मरम्मती की। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गाँव में प्रशासनिक उपेक्षा के कारण पानी की बड़ी समस्या हैं। इस टोली में लगभग 5 सौ आबादी हैं जिन्हे पानी की बड़ी समस्या हैं। कई बार प्रशासन से यहाँ सुविधा कि मांग की गई पर नहीं हो पाया। चुनाव के समय जब जब बिभिन्न राजनितिक दल के लोग यहाँ वोट मांगने आते हैं, सबने आश्वासन दिया लेकिन किसी ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की कोशिश नहीं की।

अंततः ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान एवं चंदा इकट्ठा कर डाड़ी का निर्माण कार्य शुरू किया। इस कार्य में ब्रजेश राम, प्रभु राम, राजेश नायक, कवि किशन, रवि राम, मुकेश राम,सुखदेव राम,रजलु राम,शशि राम,सुरज राम,श्रजेश राम, मिथलेश राम,आदित्य राम, बासुदेव राम,पुन्ना कुल्लू, जगदम्बा साहू, संतु राम, बंधु राम, सुधीर राम, रोहित राम, चन्दन राम, ओमप्रकाश राम, राहुल राम आदि कि मुख्य भूमिका रही।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments