28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहिंदू जागरण मंच द्वारा अम्बवा गांव में जागरूकता अभियान

हिंदू जागरण मंच द्वारा अम्बवा गांव में जागरूकता अभियान

गुमला: गुमला जिला के भरनो प्रखंड स्थित अम्बवा गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश प्रवर्तन प्रमुख संजय वर्मा, रांची महानगर अध्यक्ष निशांत चौहान, भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष सुमित महली, रांची मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आकाश लाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। इन सभी ने हाल ही में हुई घटना के पीड़ित युवती और उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अम्बवा गांव के महली टोली स्थित सामुदायिक भवन में ग्रामीणों के साथ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक बैठक की और उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को धर्म के प्रति और समाज में हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक करना मंच का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मंच का काम है कि लोगों को अपने धर्म और सभ्यता से भटकने से बचाना और इसके लिए जागरूक करना।

प्रदेश प्रवर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का धर्म परिवर्तन ना हो, इसके लिए हिंदू जागरण मंच हमेशा से ग्रामीणों को जागरूक करता रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य समुदाय के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन करना गलत है और इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं के बारे में आगाह किया और कहा कि बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

कुछ दिन पूर्व इस गांव में एक अन्य समुदाय के लड़के द्वारा एक लड़की को 8 महीने तक बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया था। इस घटना के अपराधी को जेल भेज दिया गया है। संजय वर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और सहयोग देने का आग्रह किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से ऋषिनाथ शाहदेव, संजय वर्मा, सुमित महली, निशांत चौहान, चंदन सिंह, आकाश कुमार लाल, सरजू महली, कैलाश महली, दुष्यंत कुमार साहू सहित कई ग्रामीण महिला, पुरुष, युवक और युवतियां उपस्थित थे।

खबर- गनपत लाल चौरसिया

News – Sanjana Kumari

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments