27.1 C
Ranchi
Friday, June 6, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया गुमला जेल

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया गुमला जेल

 

 

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के बोंडो पकरियो गांव निवासी सीताराम प्रधान (47) को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

सिसई थानेदार संदीप कुमार यादव ने बताया कि सीताराम प्रधान दुष्कर्म के आरोपी हैं। प्रखंड की एक युवती ने 2014 में सीताराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने सीताराम को इस मामले में दोषी ठहराया और सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। अदालत ने सीताराम के खिलाफ वारंट जारी किया था।

सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिसई पुलिस ने सीताराम को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments