हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रचंड जनादेश देकर सांसद बनाया। 04 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हजारीबाग शहर में विराट विजय जुलूस निकाला गया। जिसके बाद 06 जून को दिल्ली से बुलावा आने पर सांसद बनकर पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुए।
जहां वे मोदी सरकार 3.0 के सपथ ग्रहण समारोह में रविवार को शामिल होकर सोमवार को ही कार्यक्षेत्र में लौट गए। मंगलवार को दिनभर कार्यालय परिसर में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और बुधवार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत केरेडारी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां अष्टभुजी मंदिर और पेटो स्थित बुढ़िया माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। गुरुवार को पुनः दिनभर अपने सांसद सेवा कार्यालय में लोगों के बीच बने रहने के बाद शुक्रवार को धन्यवाद यात्रा के साथ सदर विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र पंहूचे और विगत लोकसभा चुनाव में जनादेश देकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए मतदाताओं का आभार जताया ।
बनासो में मां बागेश्वरी में टेका माथा, विष्णुगढ़ में बाइक जत्थे के साथ हुआ भव्य स्वागत, कई गांवों में पंहुचकर जताया आभार
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र स्थित विष्णुगढ़ प्रखंड पंहुचा तो इस क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से गाजे-बाजे के साथ विष्णुगढ आठ माइल पर स्वागत किया। यहां भीड़ के बीच एक दिव्यांग कार्यकर्ता को देख सांसद मनीष जायसवाल ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां से उनका काफिला विष्णुगढ़ हॉस्पिटल पंहुचा तो यहां से सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अगुवाई करते हुए बनासो स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक मां बागेश्वरी धाम तक पंहुचाया।
यहां मां बागेश्वरी के दरबार में माथा टेका और पूजा- अर्चना कर संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां मंदिर के पुजारियों ने सामूहिक रूप से उनका अंग- वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। तत्पश्चात विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगालो, सिरय, अचलजामो, बकसपुरा, विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक, विष्णुगढ़ चैती दुर्गा मंडप, विष्णुगढ़ राधा कृष्ण मंदिर और काली मंदिर में माथा टेका एवं क्षेत्र वासियों का पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए आभार जताया ।
टाटीझरिया प्रखंड के दो यज्ञ में हुए शामिल, एक दर्जन गांवों में जाकर वोटरों का जताया आभार
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के बाद टाटीझरिया प्रखंड के करीब एक दर्जन गांवों का तुफानी दौरा कर मतदाताओं का पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से उन्हें अपना सांसद बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड के खंभवा और मुक्ति दुधमनिया में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुए और क्षेत्र के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
तत्पश्चात होलंग, बेरहो, डूमर, धरमपुर, दूधमनिया, डूंगो द्वारिका, मंडपा बानडीह, डहरभंगा और टाटीझरिया पंहुचकर स्थानीय जन समस्याओं से रूबरू हुए और मतदाताओं का आभार जताया। यहां उनके साथ विशेष रूप से टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, प्रखंड प्रमुख संतोष मण्डल, मिथलेश पाठक, राजू यादव, राजेश कुमार यादव, सहदेव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
सदर विधनसभा क्षेत्र में हुआ जोरदार अभिनंदन, मनीष ने जताया आभार
मांडू विधानसभा क्षेत्र स्थित विष्णुगढ़ जाने के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित कर्बेकला (अमृतनगर) पंचायत स्थित केशूरा मोड़ और ग्राम पंचायत मेरू में स्कूल मोड़ और मेरू बस्ती में उनका स्थानीय लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया। मेरू पैक्स द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टूल किट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और सखी मंडल की बहनों को कृषि टूल किट सौंपा साथ ही पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से सांसद चुनने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया।
मौके पर विशेष रूप से सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम बिहारी, मुखिया दिनेश कुमार, विजय कुमार, विजय वर्मा, सामेंद्र सिन्हा, अनेश्वर प्रसाद, श्यामलाल महतो, गौत्तम वर्मा, अजय राम, शैलेंद्र सिंह, अभय सिंह, उपेंद्र सिन्हा, महेश प्रसाद, सोनेलाल ठाकुर, अनूप कुमार, कौलेश्वर रजक, राजकुमार गुप्ता, प्रेम राम, अर्जुन प्रसाद, छोटू यादव, अर्जुन केशरी, प्रकाश शर्मा, मनोज राणा, बिपीन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
43 डिग्री सेल्सियस तापमान में जनसमस्या जानने मनीष पंहुचे ग्राउंड जीरो पर, जल्द निराकरण का जताया भरोसा
कहा आपने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सेवा का दिया है मौका, हम नहीं देंगे धोखा
प्रचंड तापमान में लगातार चुनाव प्रचार कर खूब पसीना बहाने वाले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल चुनाव जितने के तुरंत बाद क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा पर निकले हैं।इसी क्रम में शुक्रवार हजारीबाग सदर विधानसभा और मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के धन्यवाद यात्रा के क्रम में मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपने हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है तो धोखा कभी नहीं देंगे।
हमेशा आपके सुख- दुःख में सहभागी बनेंगे, आपके क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और आपकी समस्याओं को उचित फोरम पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा की आपका नेता नहीं बेटा/ भाई बनकर कार्य करेंगे। आपके सेवा के लिए हजारीबाग में मेरा सांसद सेवा कार्यालय संचालित है और मेरा मोबाइल नंबर 9431140323 सार्वजनिक है। हर जायज समस्या और काम के अप्रोच के लिए मुझसे आप सीधे संपर्क साध सकते हैं। मनीष जायसवाल ने 43 डिग्री सेल्सियस तापमान में ग्राउंड जीरो पर पंहुचकर बनासो मंदिर में पेयजल की समस्या सहित क्षेत्र कि सड़क, नाली, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित समस्याओं से रूबरू हुए और लोगों को यथासीघ्र निराकरण कराने का भरोसा भी जताया ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
विष्णुगढ़ भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, आजसू मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, भाजपा मंडल महामंत्री सुखदेव रजवार, सुशील कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, शंभूनाथ पांडेय, नागेश्वर महतो, सुशील महतो, तुलसी सिंह, झलू पण्डित, दीपक रजक, दिनेश्वर साव, विशेश्वर शर्मा, सुशील मिश्रा, जागेश्वर महतो, सहदेव दास, घनश्याम महतो, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, जीवन सोनी, विजय कुमार, महेंद्र राम बिहारी, दिनेश कुमार, महेश प्रसाद, धर्मवीर यादव, सुशील मंडल, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
NEWS – VIJAY CHAUDHARY.
PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹596.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹498.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







