23.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहैवान पिता ने 8 वर्षीय पुत्र की कुदाल से की निर्मम हत्या,...

हैवान पिता ने 8 वर्षीय पुत्र की कुदाल से की निर्मम हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के कोमट ग्राम में एक सनकी और हैवान पिता मोहन उरांव ने शुक्रवार को अपने 8 वर्षीय पुत्र आकाश उरांव की कुदाल से निर्मम हत्या कर दी और अपनी पत्नी चारों उराईन को कुदाल से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

घटना के समय चारों उराईन अपने पुत्र आकाश उरांव के साथ सोई हुई थी, तभी मोहन उरांव ने कुदाल से दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में आकाश उरांव की दर्दनाक मौत हो गई और चारों उराईन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

घायल चारों उराईन को पहले गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। आकाश उरांव के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

घाघरा थाना पुलिस ने बताया कि मोहन उरांव 8 दिन पहले बनारस के ईंट भट्ठे से काम करके वापस घर आया था और उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आकाश उरांव के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया और आरोपी पिता मोहन उरांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को गुमला जेल भेज दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि मोहन उरांव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्थिर था। पुलिस अब इस मामले के पीछे छुपे रहस्यों की गहराई से जांच कर रही है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments