25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumla66 किलोग्राम अवैध अफीम खरीद-फरोख्त मामले में गुमला के होटल संचालक को...

66 किलोग्राम अवैध अफीम खरीद-फरोख्त मामले में गुमला के होटल संचालक को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुमला: पंजाब पुलिस ने 66 किलोग्राम अवैध प्रतिबंधित अफीम (काला हीरा) की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता के आरोप में गुमला स्थित होटल सेलिब्रेशन के संचालक कमल सिंह को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस, गुमला सदर थाना पुलिस के सहयोग से कमल सिंह को गुमला से पकड़कर पंजाब ले गई है।

पंजाब पुलिस ने हाल ही में पंजाब में दो युवकों को 66 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह अफीम गुमला से खरीदी गई थी। इस खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने गुमला बाईपास स्थित होटल सेलिब्रेशन के संचालक कमल सिंह का नाम सामने आने पर गहराई से जांच शुरू की।

इंस्पेक्टर रमन कंबोज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पंजाब पुलिस टीम गुमला पहुंची और गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद, गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल गठित किया और होटल सेलिब्रेशन के संचालक कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

कमल सिंह को गुमला सदर थाना लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पंजाब पुलिस के अनुसार, कुंआसरबा थाना कांड संख्या 71/2024 के अनुसंधान में कमल सिंह इस अफीम खरीद-फरोख्त के मामले में आरोपी पाया गया है। पंजाब पुलिस अब इस मामले में विस्तृत जांच और पूछताछ कर रही है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments