23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeUncategorizedझारखंड में तीन दिनों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत,...

झारखंड में तीन दिनों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जुलाई में सामान्य से 42% कम बारिश के बाद, अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। रांची सहित कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़। कई जिलों में बारिश पहले से ही हो रही है, जबकि कुछ जिलों में देर शाम तक बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गुरुवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पिछले तीन दिनों में राज्य में बिजली गिरने से कुल 21 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले लगातार दो दिनों की बारिश के दौरान भी बिजली गिरने की घटनाएं हुई थीं।

राजधानी रांची में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जामताड़ा में भी कल से लगातार बारिश हो रही है। देवघर, पलामू, बोकारो और चाईबासा में भी भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राज्य में सबसे अधिक बारिश गढ़वा के भवनाथपुर में 16.6 मिमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

News – Sanjana Kumari.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments