23.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, रांची...

पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, रांची रिम्स रेफर

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित तेलगांव ग्राम निवासी 40 वर्षीय रामा साहू ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना के अनुसार, रात 9 बजे के करीब पत्नी द्वारा भात परोसने पर रामा ने रोटी की मांग की, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया।

रामा ने विवाद के बाद पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी के चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और दरवाजा तोड़कर देखा कि रामा फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

पत्नी ने बताया कि रामा पहले जशपुर रोड पर सब्जी बेचते थे, लेकिन अब बेरोजगार हैं और घर पर ही रहते हैं। दो बच्चों का भरण-पोषण अकेले करने के कारण वह काफी कठिनाई में हैं। पड़ोसियों का आरोप है कि पत्नी अक्सर रामा पर शक करती रहती हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments