25.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखटवा नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

खटवा नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित खटवा नदी के झाड़ी में एक अज्ञात शव फंसा हुआ मिला है। गुमला सदर थाना पुलिस ने उक्त शव को बरामद किया है।

शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या का मामला है या शव कहीं और से बहकर आया है। इस संबंध में गुमला जिला पुलिस प्रशासन ने गहराई से छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमला सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय खटवा नदी के झाड़ी में एक अज्ञात शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह और गुमला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। उनके दिशा निर्देश पर गुमला सदर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को तुरंत निकालकर अपने कब्जे में लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है, जहां उसे शीतगृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान शव की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। अगर 72 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments