22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghमुन्ना सिंह ने किया हजारीबाग के विभिन्न पंचायतों का दौरा, कैंसर पीड़ित...

मुन्ना सिंह ने किया हजारीबाग के विभिन्न पंचायतों का दौरा, कैंसर पीड़ित एवं एक्सिडेंट विक्टिम से की मुलाकात और दिया संभव मदद का आश्वासन

7 अगस्त, 2024, हजारीबाग : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने दारू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगे मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के पंजीकरण शिविरों का दौरा कर वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।

मुन्ना जी दारू प्रखंड के जिनगा पंचायत, रामदेव खरिका पंचायत, हरली पंचायत, दारू पंचायत और इरगा पंचायत जैसे क्षेत्रों में पहुंचे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सदर प्रखंड के हुटपाइ पंचायत और मेरु पंचायत का भी दौरा किया।

जायज़ा लेने के बाद मुन्ना जी ने दारू प्रखंड के बख़्शी डीह निवासी, कैंसर पीड़ित सरोज ठाकुर (पिता नंदू ठाकुर) से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके इलाज के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने बासो बार निवासी अशोक कुमार, जिनका एक्सिडेंट हुआ और उनकी याददाश्त चली गई है, के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार को संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद मुन्ना जी रामदेव खरिका पंचायत पहुंचे जहां कुछ दिन पहले गुपलु निवासी कमलेश्वर प्रसाद (पिता महावीर महतो) की करंट लगने से मौत हो गई थी। मुन्ना सिंह जी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे लोगों में रविन्द्र कुशवाहा, जिनगा मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद राम, दारू पंचायत के मुखिया, इरगा पंचायत की मुखिया अनिता, मेरु पंचायत की सिंह, उप मुखिया मनोज कुशवाह, सिल्वार पंचायत की मुखिया रुक्मिणी, हुटपा पंचायत की मुखिया कविता सिंह, देवी, सुनील कुशवाहा उर्फ भोला, पिंटू सिंह, वकील सचिन, पप्पू, शिबू, विनोद कुशवाहा, मोहन राम, मनोरंजन यादव, रवि राणा, पप्पू सिंह, सुजीत सिंह आदि लोग शामिल थे।

मुन्ना जी ने सभी पंचायतों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

News – विजय चौधरी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments