रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 या 4 में नियुक्ति के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम और पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.
सीएम ने प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया
बता दें कि भाजपा इस मामले में दबाव बनाए हुए था कि झारखंड सरकार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों की सुध नहीं ले रही है. लेकिन सरकार ने आखिरकार हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा. मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.

आश्रित को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए दिए जाएंगे
हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के बाद राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए दिए जाएंगे. देय राशि इस प्रकार हैं-गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एसबीआई के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए, ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए मिलेगी. गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति जतायी.
हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी
मालूम हो कि गिरिडीह मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग में इलाज कराने के दौरान हवलदार चौहन हेंब्रम की हत्या कर फरार हुए आजीवान कारावास का सजायाफ्ता शाहिद अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शनिवार को असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड चुनाव प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे थे. असम सीएम ने कहा था कि हेमंत सोरेन सरकार का कोई प्रतिनिधि प्रभावित परिवार के पास नहीं पहुंचा है।
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹801.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Cotton Linen Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹699.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹497.00 (as of March 9, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







